जोधा अकबर की कहानी टीवी पर बेहतरीन तरीके से दिखाई गई थी. दरअसल, जीटीवी पर 2013 में एक शो शुरू हुआ, जिसका निर्माण एकता कपूर ने किया था. नाम था जोधा अकबर, जिसमें रजत टोकस और परिधि शर्मा लीड रोल में थे. इसके 566 एपिसोड में रजत और परिधि के अलावा कई किरदारों ने एंट्री की, जिसमें से एक जोधा बाई की सहेली मोतीबाई का भी एक एक किरदार थी, जिसे एक्ट्रेस अंकिता दुबे ने निभाया था. इस किरदार को फैंस का खूब प्यार मिला. लेकिन अब सीरियल को 12 साल बीत चुके हैं, जिसके चलते अंकिता दुबे का लुक पहले से काफी बदल चुका है और अब वह अपने विदेशी पति के साथ एक परिवार शुरू कर चुकी हैं.
जोधा अकबर की मोती बाई को मिला विदेशी हमसफर
अंकिता दुबे, जिन्होंने जोधा अकबर सीरियल के शुरुआती एपिसोड में मोती बाई का किरदार निभाया था. वह 12 साल बाद काफी बदल चुकी हैं. वह पहले से ज्यादा मॉडर्न हो चुकी हैं और फैंस के साथ अपनी फैमिली के साथ लेटेस्ट वीडियो शेयर कर रही हैं. उन्होंने विदेशी नागरिक से शादी की है और वह एक बच्चे की मां भी बन गई हैं, जिसका ऐलान उन्होंने इंस्टाग्राम पर फैंस के साथ शेयर किया था.
जोधा अकबर की पॉपुलैरिटी
जोधा अकबर टीवी के पॉपुलर सीरियलस् में से एक है, जो 2013 से 2015 तक चला था. इस शो का राजस्थान में काफी विरोध किया गया था. हालांकि इसके बावजूद फिल्म को काफी पसंद किया गया. रजत टोकस जहां एकता कपूर के साथ पहले तेरे लिए सीरियल में काम कर चुके थे तो वहीं खुद प्रोड्यूसर ने बताया कि जोधा के रोल में परिधि शर्मा को सेलेब्ट 7000 ऑडिशन के बाद किया गया था.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं