विज्ञापन
Story ProgressBack
This Article is From Jul 18, 2022

राष्ट्रपति चुनाव के लिए वोटिंग जारी, पीएम मोदी ने भी संसद परिसर में डाला वोट

राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू का जीत जाना लगभग निश्चित है, जिसके चलते वह देश की पहली जनजातीय महिला राष्ट्रपति बनेंगी.

Read Time: 2 mins

राष्ट्रपति चुनाव : पीएम मोदी ने डाला वोट

देश का 15वां राष्ट्रपति चुनने के लिए सोमवार सुबह 10 बजे शुरू हुई मतदान प्रक्रिया में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद परिसर में वोट डाला. उनके बाद मंत्री तथा सांसद भी मतदान के लिए अपनी बारी का इंतजार करते दिखे. संसद के दोनों सदनों के सदस्यों के अतिरिक्त राज्यों की विधानसभाओं के निर्वाचित प्रतिनिधि, यानी विधायक भी राष्ट्रपति के चुनाव के लिए मतदान करते हैं.

राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू का जीत जाना लगभग निश्चित है, जिसके चलते वह देश की पहली जनजातीय महिला राष्ट्रपति बनेंगी. 64-वर्षीय द्रौपदी मुर्मू जीतने की स्थिति में देश की सबसे कम उम्र राष्ट्रपति भी होंगी. माना जा रहा है कि द्रैपदी मुर्मू को लगभग 62 फीसदी वोट हासिल होंगे.

मतगणना 21 जुलाई को होगी और देश का नया राष्ट्रपति 25 जुलाई को पद एवं गोपनीयता की शपथ ग्रहण करेगा. NDA उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू का मुकाबला संयुक्त विपक्ष के प्रत्याशी यशवंत सिन्हा से है. संसद परिसर में एक पोलिंग बूथ स्थापित किया गया है, जहां सभी सांसद वोट डालेंगे. इस चुनाव के लिए राज्यसभा महासचिव रिटर्निंग अधिकारी हैं.

राष्ट्रपति का चुनाव सांसदों तथा सभी राज्य विधानसभाओं के निर्वाचित सदस्यों से बने इलेक्टोरल कॉलेज द्वारा किया जाता है, जिनमें राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली तथा केंद्रशासित प्रदेश पुदुच्चेरी की विधानसभाओं के सदस्य भी शामिल होते हैं. संसद तथा विधासभाओं के मनोनीत सदस्य एवं विधान परिषदों के सदस्य इस चुनाव में वोट देने के अधिकारी नहीं होते. कुल 776 संसद सदस्य तथा 4,033 विधायक ही राष्ट्रपति चुनाव में मतदान के अधिकारी होते हैं. संसद का मॉनसून सत्र भी सोमवार को ही शुरू हो रहा है, जो 12 अगस्त तक जारी रहेगा. सत्र के दौरान कुल 18 बैठकें होंगी.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
डार्क मोड/लाइट मोड पर जाएं
Our Offerings: NDTV
  • मध्य प्रदेश
  • राजस्थान
  • इंडिया
  • मराठी
  • 24X7
Choose Your Destination
Previous Article
TMC सांसद महुआ मोइत्रा की बढ़ी मुश्किलें, NCW प्रमुख रेखा शर्मा पर आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर केस दर्ज
राष्ट्रपति चुनाव के लिए वोटिंग जारी, पीएम मोदी ने भी संसद परिसर में डाला वोट
हाथरस सत्संग हादसे में 6 गिरफ्तार, बाबा के फरार सेवादार पर 1 लाख का इनाम, जानें पुलिस ने क्या-क्या बताया
Next Article
हाथरस सत्संग हादसे में 6 गिरफ्तार, बाबा के फरार सेवादार पर 1 लाख का इनाम, जानें पुलिस ने क्या-क्या बताया
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com
;