विज्ञापन

बंगाल में शानदार प्रदर्शन का बिप्लब देब को मिला इनाम, टीम नवीन में बने महासचिव

Biplab Kumar Deb: बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की टीम का ऐलान हो गया है. पार्टी ने पूर्वोत्तर के नेता बिप्लब देव को मौका दिया है. देव त्रिपुरा के पूर्व सीएम रह चुके हैं.

बंगाल में शानदार प्रदर्शन का बिप्लब देब को मिला इनाम, टीम नवीन में बने महासचिव
विप्लव देव को टीम नवीन में मिला मौका (फाइल फोटो)
  • बिप्लब कुमार देब को टीम नवीन में राष्ट्रीय महासचिव बनाया गया है
  • त्रिपुरा के पूर्व सीएम इस वक्त राज्यसभा में पार्टी के सदस्य हैं
  • देब ने पश्चिम बंगाल चुनाव में पार्टी के सह प्रभारी थे
नई दिल्ली:

बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन की टीम का ऐलान हो गया है. इस टीम में युवाओं से लेकर क्षेत्रीय प्रतिनिधित्व का पूरा ख्याल रखा गया है. इस बार बीजेपी की राष्ट्रीय टीम में पूर्वोत्तर को काफी तवज्जो मिला है. पार्टी ने त्रिपुरा के पूर्व सीएम बिप्लब देव को राष्ट्रीय महासचिव बनाया है. नितिन नवीन जनवरी में पार्टी के अध्यक्ष बने थे. लेकिन उसके बाद से अभी उनकी टीम का ऐलान नहीं हुआ था. देव को पश्चिम बंगाल में शानदार प्रदर्शन का इनाम मिला है. 

पूर्वोत्तर को मिला तवज्जो 

टीम नवीन में इस बार पार्टी पूर्वोत्तर के नेता देव को मौका दिया है. देव त्रिपुरा में पार्टी के सीएम रह चुके हैं. इस वक्त वो राज्यसभा में पार्टी की नुमाइंदी कर रहे हैं. पश्चिम बंगाल चुनाव में देव को पार्टी ने राज्य का सह प्रभारी बनाया था. बीजेपी पश्चिम बंगाल में पहली बार सत्ता में आई और उसका पुरस्कार देव को मिला है. 

बिप्लब देव को मौका 

बिप्लब देव को कोलकाता, नार्थ 24 परगना और साउथ 24 परगना जैसा इलाका दिया गया था. इसमें कुल 49 सीटें थीं. ये ऐसी सीटें थीं जहां बीजेपी का प्रदर्शन पारंपरिक रूप से अच्छा नहीं रहा था. बिप ने इन कठिन सीटों में से बीजेपी को 26 जितवाने में सफल रहे. देव काफी मिलनसार और कार्यकर्ताओं में सुलभ माने जाते हैं. ऐसे में पार्टी ने उन्हें टीम नवीन में शामिल कर बड़ा मौका दिया है. 

युवाओं के साथ अनुभव को मिला तवज्जो 

नितिन नवीन की टीम में युवाओं के साथ-साथ अनुभव को भी तवज्जो मिला है.54 साल देव अब पार्टी को मजबूत करने की कोशिशों में जुटेंगे. पार्टी ने स्मृति इरानी, वसुंधरा राजे सिंधिया और राम माधव जैसे दिग्गजों को फिर से संगठन में भेजा है. यूपी चुनाव को देखते हुए हरीश द्विवेदी को भी महासचिव बनाया है. 
 

बीजेपी ने 8 नेताओं को बनाया पार्टी महासचिव 

विनोद तावड़े 
सुनील बंसल 
बिप्लब कुमार देब 
स्मृति इरानी 
सतीश पूनिया 
गजेंद्र पटेल 
हरीश द्विवेदी 
संजय भाटिया 
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Nitin Nabin, BJP New Team, Who Is Nitin Nabin, Biplab Kumar Deb News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com