भारतीय जनता पार्टी ने कई शहरों में संगठन मंत्रियों की नियुक्तियां की हैं. ये नियुक्तियां बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन ने दिल्ली, मुंबई, नागपुर और भुवनेश्वर समेत 24 शहरों के लिए की हैं. शिवप्रकाश को मुंबई में आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, गोवा का राष्ट्रीय सह महामंत्री (संगठन) नियुक्त किया है.
वहीं सौदान सिंह को भवनेश्वर में बिहार, झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल का राष्ट्रीय सह महामांत्री (संगठन) नियुक्त किया गया है. वी. सतीश को दिल्ली में संगठक, एससी, एसर्टी मोर्चा, सांसदीय कार्यालय बनाया है.श्री नागेंद्र को दिल्ली में संगठक, वरिष्ठ कार्यकर्ता संपर्क के पद पर नियुक्त किया है.

अजय जामवाल को मुंबई में प्रदेश महामंत्री (संगठन), महाराष्ट्र बनाया गया है. सतीश धोड़ को नागपुर में प्रदेश सह महामंत्री (संगठन), महाराष्ट्र एवं जनजाति संपर्क (4 प्रदेश) गुजरात, मध्य प्रदेश, राजस्थान, गुजरात निक्त किया गया है. वहीं मधुकर, दशरथ समेत अन्य पदाधिकारियों को भी अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं.




ये Video भी देखें:|UP Election: UP के लिए BJP का खास प्लान, मेरठ सहारनपुर और जा रहे नितिन नबीन| TOP NEWS
ये भी पढ़ें-रंग भगवा, गढ़ कांग्रेस का लेकिन मैदान लाल टोपी से फुल, रायबरेली से अखिलेश ने भरी यूपी चुनाव की हुंकार
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं