झारखंड के हजारीबाग जिला अंतर्गत इचाक प्रखंड के डुमरौन गांव में दो समुदायों के बीच बुधवार को हिंसक झड़प हुई. दोनों ओर से जमकर पथराव हुआ, जिसमें कम से कम 20 लोग घायल हुए हैं. उपद्रवियों ने तीन मोटरसाइकिल में भी आग लगा दी. हिंसक टकराव की सूचना मिलते ही पुलिस-प्रशासन के अधिकारी और सुरक्षा बलों की टुकड़ियां मौके पर पहुंचीं. इसके बाद हालात पर काबू पा लिया गया.

इस पर ग्रामीणों का एक समूह लगातार आपत्ति जताता रहा है. इसे लेकर जिले के उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक सहित कई अफसरों को कई बार ज्ञापन भी सौंपा गया था, लेकिन प्रशासन ने कोई कार्रवाई नहीं की.
-
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न

- बुधवार को इसी गेट के पास एक समुदाय के लोग गाना बजाते हुए धार्मिक झंडा लगाने पहुंचे तो दूसरे पक्ष ने पथराव शुरू कर दिया. इसके बाद दोनों ओर से जमकर भिड़ंत हुई.
- घायलों का स्थानीय अस्पताल में इलाज कराया गया है. पुलिस के पहुंचने के बाद दोनों पक्षों को मौके से हटा दिया गया, लेकिन इस बीच तीन मोटरसाइकिल को आग के हवाले कर देने से तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है.
इचाक के बीडीओ और थाना प्रभारी मौके पर मौजूद हैं. पुलिस-प्रशासन ने तत्परता दिखाते हुए इलाके में शांति बहाल करने के लिए अभियान तेज कर दिया है. दोनों पक्षों के बीच वार्ता कराने की कोशिश की जा रही है.
हजारीबाग में हुई हिंसा की घटना पर झारखंड सरकार के मंत्री इरफान अंसारी ने कहा, "मैंने SP से कहा है कि हजारीबाग के आस-पास के इलाकों से अच्छे से निपटें। वहां असामाजिक तत्व हैं। कट्टरपंथी विचारधारा वाले लोग हमारे युवाओं को बर्बाद कर रहे हैं... भाजपा को इसका फ़ायदा मिल रहा है लेकिन हमारे बच्चे जेल जाएंगे। हमारी सरकार में ऐसा कभी नहीं होगा। हम उन लोगों को नहीं छोड़ेंगे जिन्होंने कानून अपने हाथ में लिया है..."
#WATCH झारखंड: हजारीबाग में हुई हिंसा की घटना पर झारखंड सरकार के मंत्री इरफान अंसारी ने कहा, "मैंने SP से कहा है कि हजारीबाग के आस-पास के इलाकों से अच्छे से निपटें। वहां असामाजिक तत्व हैं। कट्टरपंथी विचारधारा वाले लोग हमारे युवाओं को बर्बाद कर रहे हैं... भाजपा को इसका फ़ायदा मिल… pic.twitter.com/r5g2L3G5kJ
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 26, 2025
एक समुदाय के लोगों का कहना है कि जब प्रशासन ने सरकारी विद्यालय में धार्मिक प्रतीक वाला मीनार का निर्माण नहीं रोका तो दूसरे पक्ष को भी वहां झंडा लगाने का अधिकार है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं