विज्ञापन
This Article is From Dec 19, 2022

उत्तर प्रदेश की इलाहाबाद यूनिवर्सिटी में हिंसा और पथराव, बाइक को किया आग के हवाले

विरोध प्रदर्शन का हिस्सा रहा एक छात्र परिसर में बैंक जाना चाहता था. लेकिन गार्ड ने उसे अंदर नहीं जाने दिया. इसी बात को लेकर कहासुनी हुई.

पथराव में दोनों पक्ष से कई लोग घायल हुए हैं.
इलाहाबाद:

उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद विश्वविद्यालय परिसर में सोमवार शाम प्रवेश को लेकर हुए विवाद के बाद छात्र और सुरक्षाकर्मी आपस में भिड़ गए. इसके बाद छात्रों ने पुलिसकर्मियों पर पथराव किया. वहीं बाइक में भी आग लगा दी गई. दोनों पक्षों ने दावा किया है कि इस हमले में कई लोग घायल हुए हैं.

एक अधिकारी ने संवाददाताओं से कहा कि स्थिति अब नियंत्रण में है और पुलिस छात्रों से बात कर रही है.

पुलिस आयुक्त रमित शर्मा ने संवाददाताओं से कहा कि छात्रों को छात्र संघ कार्यालय के पास बैठाया गया है और उनकी सभी शिकायतें सुनी जाएंगी.

हिंसा और बवाल को देखते हुए इलाहाबाद विश्वविद्यालय को 20 दिसंबर को एक दिन के लिए बंद कर दिया गया है.

बताया जाता है कि विश्वविद्यालय में फीस वृद्धि के खिलाफ महीनों से चल रहे विरोध प्रदर्शन का हिस्सा रहा एक छात्र परिसर में एक बैंक जाना चाहता था. लेकिन गार्ड ने उसे अंदर नहीं जाने दिया. इसी बात को लेकर कहासुनी हुई और मारपीट के साथ पथराव हुए.

छात्र नेता अजय यादव सम्राट प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व कर रहे हैं. पिछले महीने भी छात्रों ने कार्यालय से निकलने के बाद अपनी कार की ओर बढ़ रही कुलपति संगीता श्रीवास्तव का घेराव किया था.

विश्वविद्यालय प्रशासन का कहना है कि वह फीस वृद्धि वापस नहीं लेगा.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Allahabad University, Allahabad University Clash, Allahabad University Fee Hike, Stone Pelting In Allahabad University, Violence In Allahabad University
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com