विज्ञापन

इलाहाबाद यूनिवर्सिटी ने बिना कारण बताए दिया ऑनलाइन क्लासेस का आदेश, इतने दिन बंद रहेगा कैंपस

Allahabad University Online Classes: इलाहाबाद यूनिवर्सिटी में छात्रों के लिए ऑनलाइन क्लासेस चलाने का एक नोटिस जारी हुआ है. इसके पीछे की वजह अब तक नहीं बताई गई है.

इलाहाबाद यूनिवर्सिटी ने बिना कारण बताए दिया ऑनलाइन क्लासेस का आदेश, इतने दिन बंद रहेगा कैंपस
इलाहाबाद यूनिवर्सिटी में दो दिन की ऑनलाइन क्लास

इलाहाबाद यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाले छात्रों के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है. यूनिवर्सिटी की तरफ से अचानक ऑनलाइन क्लासेस का आदेश जारी किया गया है. सभी विभागों और सेंटर्स के लिए ये आदेश लागू रहेगा. यूनिवर्सिटी ने जो नोटिस जारी किया है, उसमें बताया गया है कि 4 और 5 नवंबर को ऑनलाइन क्लासेस चलाई जाएंगीं. टीचिंग स्टाफ को भी इसकी जानकारी दी गई है, जिससे वो तय समय पर अपना ऑनलाइन लेक्चर दे सकते हैं. सबसे खास बात ये है कि इस आदेश के पीछे की वजह अब तक साफ नहीं है. 

टाइमटेबल के हिसाब से होगी पढ़ाई

यूनिवर्सिटी की तरफ से जारी नोटिस में साफ किया गया है कि लेक्चर टाइमटेबल के हिसाब से ही लगेंगे. ऐसे में छात्रों को उन्हें अटेंड करना होगा और फैकल्टी मेंबर्स को भी उसी टाइम लिंक के साथ उपस्थित रहना होगा. छात्रों को सलाह दी गई है कि वे इन दोनों दिनों में अपने तय समय पर ऑनलाइन क्लासेज अटेंड करें. इसी हिसाब से अटेंडेंस भी लगाई जाएगी. 

वेबसाइट पर नजर रखें छात्र

यूनिवर्सिटी की तरफ से अचानक हुए इस बदलाव को लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई है, ऐसे में छात्रों को लगातार वेबसाइट पर नजर रखनी चाहिए. अगर ऑनलाइन क्लासेस वाले इस आदेश को बढ़ाया जाता है या फिर कुछ बदलाव होता है तो यूनिवर्सिटी की आधिकारिक वेबसाइट allduniv.ac.in पर इसकी जानकारी शेयर की जाएगी. सोशल मीडिया पर इसे लेकर किसी भी तरह की अफवाह पर भी ध्यान न दें, क्योंकि यूनिवर्सिटी की तरफ से छात्रों को क्लासेस से लेकर बाकी तरह की जानकारी दी जाएगी.

यह भी पढ़ें | CBSE बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट क्यों नहीं हो रही है जारी? लाखों छात्रों का बढ़ रहा इंतजार

यह भी पढ़ें | अग्निवीरों के लिए दो साल की राहत, जानें कितने फीसदी को मिलेगी पक्की नौकरी- हर सवाल का जवाब

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Allahabad University, Allahabad University Online Classes, Allahabad University Online
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com