विज्ञापन
This Article is From Mar 30, 2025

विजयवाड़ा : CBI ने 70 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार

रिश्वत की रकम ₹70,000 साइंटिस्ट-डी और संयुक्त निदेशक के पास से बरामद की गई. सीबीआई ने हैदराबाद और विजयवाड़ा स्थित आरोपी सरकारी अधिकारी के आवासीय और कार्यालय परिसरों की तलाशी ली.

विजयवाड़ा : CBI ने 70 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार

ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स (BIS), विजयवाड़ा, आंध्र प्रदेश के एक वरिष्ठ वैज्ञानिक और संयुक्त निदेशक को हैदराबाद में गिरफ्तार किया गया है. उन पर आरोप है कि उन्होंने एक निजी कंपनी के प्रतिनिधि से 70,000 रुपये की रिश्वत ली थी. यह गिरफ्तारी रिश्वत के लेन-देन के तुरंत बाद हुई.

आरोप है कि बीआईएस के साइंटिस्ट-डी और संयुक्त निदेशक ने निजी कंपनी से 12,500 सिलेंडरों के निर्माण की स्वीकृति देने के लिए रिश्वत की मांग की थी. सीबीआई ने जाल बिछाकर 30 मार्च 2025 को हैदराबाद में रिश्वत लेते हुए साइंटिस्ट-डी और संयुक्त निदेशक और निजी कंपनी के प्रतिनिधि को रंगे हाथों पकड़ लिया.

रामाकांत सागर मुत्याला: बीआईएस विजयवाड़ा के साइंटिस्ट-डी और संयुक्त निदेशक, वी. लक्ष्मीनारायण रेड्डी उर्फ बाबू रेड्डी, एक निजी व्यक्ति और क्रोनैक्स इंजीनियरिंग एंड प्रेशर वेसल्स प्राइवेट लिमिटेड, बेंगलुरु के प्रतिनिधि, जिन्हें भी गिरफ्तार किया गया है.

तलाशी के दौरान महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद किए गए, जो रिश्वतखोरी और भ्रष्टाचार से जुड़े हो सकते हैं. दोनों आरोपियों को 31 मार्च 2025 को विजयवाड़ा की अदालत में पेश किया जाएगा. सीबीआई ने एक बड़े भ्रष्टाचार मामले का खुलासा किया है, जिसमें बीआईएस के एक वरिष्ठ अधिकारी और निजी कंपनी के प्रतिनिधि को रिश्वत के लेन-देन में पकड़ा गया. इस मामले में आगे की जांच जारी है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bribery, Bureau Of Indian Standards, Cbi, Vijayawada Cbi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com