उत्तराखंड के हल्द्वानी हिंसा का मास्टर माइंड अब्दुल मलिक पर शिकंजा कसता जा रहा है. अब्दुल मलिक अभी तक फरार हैं और पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई है. पुलिस ने अब्दुल मलिक के साथी समाजवादी पार्टी के नेता जावेद सिद्दिकी, अरशद अयूब और निगम का पूर्व पार्षद जीशान परवेज को गिरफ्तार कर लिया है. इस बीच अब्दुल मलिक का एक वीडियो भी सामने आया है. बनभूलपुरा इलाके में क्या हालात है और हिंसा का मास्टर माइंड अब्दुल मलिक कौन है... आइए आपको बताते हैं.
बनभूलपुरा में जिस मदरसे को लेकर हिंसा भड़की उसके मास्टर माइंड अब्दुल मलिक को जनवरी में ही जमीन से कब्जा छोड़ने के लिए कह दिया गया था. जनवरी का एक पुराना वीडियो भी सामने आया है, जहां अब्दुल मलिक नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय से बहस कर रहा है. इस वीडियो में अब्दुल मलिक कह रहा है, "मेरे पास इस जमीन की 99 साल की लीज है और आप कह रहे हैं कि इस जमीन को खाली कर दीजिए. हालांकि, ये लीज खत्म हो चुकी है और हमने इस जमीन को फ्रीहोल्ड भी नहीं कराया है. लेकिन हल्द्वानी में ज्यादातर जमीन लीज होल्ड पर है और बहुत कम लोगों ने फ्री होल्ड कराई है. हम जमीन से कब्जा नहीं छोड़ेंगे."
-
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit में PM मोदी का राहुल गांधी पर वार, बोले- "कांग्रेस अपने फेल प्रोडक्ट की..." -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
NDTV World Summit में पीएम मोदी ने गिनाईं एशियाड की उपलब्धियां, 'सेपकटकरॉ' का भी किया जिक्र -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...!
वहीं, वीडियो में नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय कहते नजर आ रहे हैं, "आपकी जमीन की लीज खत्म हो चुकी है... आपने फ्री होल्ड नहीं कराई. मैं जमीन को कब्जे में ले रहा हूं और आपको जहां जाना है, आप जा सकते हैं. आप यहां से तुरंत हट जाइए.
हल्द्वानी मामला : नगर आयुक्त से बहस करते हिंसा के मास्टर माइंड अब्दुल मलिक का वीडिया आया सामने#Haldwani #Uttarakhand pic.twitter.com/mLV0LEmyHO
— NDTV India (@ndtvindia) February 11, 2024
उत्तराखंड के हल्द्वानी शहर में ‘अवैध रूप से निर्मित' एक मदरसे और उसके परिसर के अंदर नमाज पढ़ने की जगह को ध्वस्त करने पर भड़की हिंसा में दो लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हैं. वहीं, पुलिस के दर्जनों जवान भी लोगों की पत्थरबाजी में घायल हुए हैं. हल्द्वानी हिंसा की घटनाओं की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए गए हैं और जांच 15 दिन के भीतर पूरी करने का निर्देश दिया गया है. मुख्य सचिव राधा रतूड़ी द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि कुमाऊं के आयुक्त दीपक रावत मजिस्ट्रेट जांच करेंगे और 15 दिन के भीतर सरकार को अपनी रिपोर्ट सौंपेंगे.
ये भी पढ़ें :-
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं