विज्ञापन

उत्तराखंड के उत्तरकाशी में बड़ा सड़क हादसा, 4 श्रद्धालुओं की मौत, दो महिला लापता

उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में एक हादसे में कम से कम चार श्रद्धालुओं की मौत हो गई है. ये सभी गुजरात के रहने वाले हैं. हादसे में दो महिला श्रद्धालु लापता है.

उत्तराखंड के उत्तरकाशी में बड़ा सड़क हादसा, 4 श्रद्धालुओं की मौत, दो महिला लापता
उत्तराखंड के उत्तरकाशी में सड़क हादसा
NDTV
उत्तरकाशी:

उत्तराखंड के उत्तरकाशी में एक बड़ा हादसा हुआ है जहां चार लोगों की जान चली गई है. गंगोत्री नेशनल हाइवे पर गंगनानी के पास एक कर के और नियंत्रित होकर खाई में गिरने के कारण चार लोगों की जान जबकि दो लोगों की तलाश जारी है. इस हादसे में एक घायल को अस्पताल भेजा गया है. सभी यात्री गुजरात के थे जो गंगोत्री धाम के दर्शन करने के लिए जा रहे थे.

उत्तरकाशी के गंगनानी के पास गंगोत्री नेशनल हाइवे पर ये हादसा हुआ है. मरने वालों में दो महिला और दो पुरुष है जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ है. वहीं, दो महिला श्रद्धालु की तलाश की जा रही है. गंगोत्री धाम के दर्शन करने के लिए सात लोग इनोवा गाड़ी में गंगोत्री के लिए निकले थे लेकिन गंगनानी के पास गाड़ी अनियंत्रित होकर भागीरथी नदी में जागीर करीब 200 मीटर गहरी खाई में वाहन जा गिरा और भागीरथी नदी में समा गया. राहत और बचाव कर शुरू किया गया और मौके पर एसडीआरएफ, एनडीआरएफ पुलिस की टीम और स्वास्थ्य टीम तत्काल मौके पर पहुंची. तत्काल रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया और एक व्यक्ति को गंभीर रूप से घायल अवस्था में रेस्क्यू किया गया तो वही चार लोगों की डेड बॉडी भी रिकवर की गई. जिसमें दो महिलाएं और दो पुरुष हैं.

लापता श्रद्धालुओं की तलाश में SDRF की टीण

लापता श्रद्धालुओं की तलाश में SDRF की टीण
Photo Credit: NDTV

मरने वालों में अकोशबीन पटेल (49), रितिका अशोक भाई पटेल (19), घनश्याम भाई सर वालिया (32) और सुरेंद्र सिंह शामिल हैं. वहीं, घायलों में वेदांत अशोक भाई (17) हैं. श्रद्धालुओं की गाड़ी  गंगनानी बाजार से आगे डाबरानी की और अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया. तत्काल आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी पुलिस ने तुरंत SDRF और 108 आपातकालीन सेवा को सूचना दी और सभी टीम राहत और बचाव के लिए घटनास्थल पर पहुंची, रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया और चार बॉडी गहरी खाई में नदी किनारे मिली वहीं एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल अवस्था में गहरी खाई में ही मिला. तुरंत रेस्क्यू टीम ने एंबुलेंस के जरिए अस्पताल पहुंचा इसके अलावा बड़े पैमाने पर एनडीआरएफ और एसडीआरएफ दो लापता महिलाओं की तलाश में जुटी हुई है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Uttrakhand Accident, Uttarkashi, Gujarat News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com