अक्सर रेलवे ट्रैक पार करना असुरक्षित माना जाता है, ऐसे में हमेशा लोगों को देखभाल कर ही ट्रैक पार करने की सलाह दी जाती है. जरा सी लापरवाही से इंसान की जान पर बन आती है. गुजरात के रेलवे वापी स्टेशन पर जवान की हिम्मत की वजह एक हादसा होते होते बच गया. दरअसल एक बुजुर्ग पटरियों को पार करते हुए नीचे गिर गए, तभी उसी ट्रैक पर तेज रफ्तार में ट्रेन आ रही थी. ट्रेन को आते देख जीआपीएफ जवान तुरंत ट्रैक की तरफ दौड़ा और उसने वक्त रहते बुजुर्ग की जान बचा ली.
वापी रेलवे स्टेशन की यह दिल दहलाने वाली घटना पास ही लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसमें जीआरपी जवान की बहादुरी को देखा जा सकता है. ये वीडियो देख किसी को भी अंदाजा हो जाएगा कि पलभर की देर होते ही बुजुर्ग शख्स की जान जा सकती थी, लेकिन जीआरपी जवान की मुस्तैदी ने बुजुर्ग की जान बचा ली. इस वीडियो को सोशल मीडिया पर भी जमकर शेयर किया जा रहा है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
देशभर के रेलवे स्टेशन से आए दिनों ऐसे वीडियो सामने आते ही रहते हैं, जिनमें जरा सी लापरवाही से हादसे घट जाते हैं. कई बार स्टेशन पर तैनात जवान लोगों की बचाने में भी कामयाब रहे हैं, लेकिन जरूरी है कि ट्रैक को पार करते समय हमेशा ही सुरक्षा बरती जाए.
ये भी पढ़ें : "गहलोत जी, कोनि मिले वोट जी" : राजस्थान के देवगढ़ में पीएम मोदी ने किया तंज
ये भी पढ़ें : "वो कौन सा 'हाथ' था जो 1 रुपये में से 85 पैसे...", केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी ने कांग्रेस पर साधा निशाना
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं