राजस्थान के देवगढ़ में पीएम मोदी ने जनता से मतदान की अपील की. उन्होंने कहा कि गहलोत सरकार की राजस्थान में कभी वापसी नहीं होगी. उन्होंने तंज कसते हुए कहा- गहलोत जी, कोनि मिले वोट जी. उन्होंने कहा कि देवउठानी एकादशी को देवगढ़ में बोल रहा हूं, मेरे शब्द याद रखना, अब राजस्थान में कभी गहलोत सरकार की वापसी नहीं होगी. उन्होंने मतदाताओं से अपील की कि गहलोत सरकार को उखाड़ फेंकिए. "आज राजस्थान में बहुत सारी शादियां हैं और इन शादियों के कारण इलेक्शन कमीशन ने चुनाव की तिथि बदल दी, ताकि शादियों में रुकावट न आए. ऐसे में राजस्थान की जिम्मेदारी और बढ़ जाती है कि पूरी जिम्मेदारी के साथ आप मतदान करेंगे. पिछले चुनाव के मतदान से ज्यादा वोटिंग होनी चाहिए."
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "मेरा सौभाग्य है कि आज चुनाव अभियान की आखिरी सभा यहां देवगढ़ में हो रही है. आज देवोत्थान एकादशी भी है, आज तुलसी विवाह का पर्व है, आज श्री खाटू श्याम जी की जन्मोत्सव का पावन पर्व है. मैं देश के लोगों को, राजस्थान के लोगों को, 140 करोड़ देशवासियों की तरफ से बहुत-बहुत शुभकामनाएं देता हूं." "बहुत ऐसे लोग हैं, जो भाजपा की ताकत को जानते ही नहीं हैं, उनको लगता है कि मोदी को गाली दे दोगे तो उनकी गाड़ी चल जाएगी. लेकिन उनको पता नहीं है कि ये ऐसी पार्टी है जिसे कार्यकर्ताओं ने अपने खून-पसीने से बनाया है. ये पार्टी ऐसी है, जिसमें चार-चार पीढ़ियां खप गई हैं और एक ही सपना लेकर के...भारत माता की जय."
-
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
NDTV World Summit में पीएम मोदी ने गिनाईं एशियाड की उपलब्धियां, 'सेपकटकरॉ' का भी किया जिक्र -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India
राज्य में विधानसभा चुनाव के लिए 25 नवंबर को मतदान होना है और वोटों की गिनती तीन दिसंबर को होगी. एक तरफ जहां राजस्थान में कांग्रेस लगातार दूसरी बार सरकार बनाकर पुराना रिवाज बदलना चाहती है. वहीं बीजेपी राज्य में वापसी की पुरजोर कोशिश कर रही है. ऐसे में दोनों पार्टियों की तरफ से वोटर्स को लुभाने की कोई कसर नहीं छोड़ी जा रही है. बीजेपी और कांग्रेस की अंतिम चरण के चुनाव प्रचार में पूरी ताकत लगा रही है. गहलोत सरकार अपनी योजनाओं के दम पर राजस्थान में फिर से सरकार बनाने का दावा कर चुके हैं. जबकि बीजेपी का कहना है कि राजस्थान में इस बार गहलोत सरकार का जाना तय है.
ये भी पढ़ें : ISIS के बड़े आतंकी प्लान का खुलासा, निशाने पर थे देश के कई बड़े शहर
ये भी पढ़ें : डीपफ़ेक के ख़िलाफ़ नियम बनाएगी सरकार, डीपफ़ेक बनाने और होस्ट करने वाले प्लेटफ़ॉर्मों पर लग सकता है जुर्माना
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं