- राजस्थान चुनाव से पहले हरदीप पुरी ने कांग्रेस पर साधा निशाना
- कहा - आज पता चला कि आखिर एक रुपये में से 85 पैसे कहां जाते थे
- राजस्थान में चुनाव प्रचार का आज है आखिरी दिन
राजस्थान में विधानसभा चुनाव के लिए आज शाम 5 बजे प्रचार अभियान थम जाएगा. राज्य में 25 नवंबर को मतदान होना है. लिहाजा, प्रचार के आखिरी दिन भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और कांग्रेस एक दूसरे पर लगातार हमलावर रहे. दोनों ही पार्टियां चुनाव से पहले जनता को लुभाने का कोई भी मौका नहीं छोड़ना चाहती हैं. इन सब के बीच केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी ने कांग्रेस ने पर निशाना साधा है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट कर कांग्रेस को आड़े हाथों लिया. उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा कि पूर्व PM राजीव गांधी जी कहते थे कि दिल्ली से ₹1 निकलता है और लोगों तक मात्र 15 पैसे पहुंचता है.
पूर्व PM राजीव गांधी जी कहते थे कि दिल्ली से ₹1 निकलता है और लोगों तक मात्र 15 पैसे पहुँचता है।
— Hardeep Singh Puri (@HardeepSPuri) November 23, 2023
मेरे मन को हमेशा ये सवाल परेशान करता था कि वो कौन सा “हाथ” था जो 1 रुपये में से 85 पैसे सोख लेता था?
प्रधानमंत्री @narendramodi जी द्वारा पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी घटाने के… pic.twitter.com/W4AgBNItv1
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
उन्होंने अपने पोस्ट में आगे लिखा कि मेरे मन को हमेशा ये सवाल परेशान करता था कि वो कौन सा “हाथ” था जो 1 रुपये में से 85 पैसे सोख लेता था? प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी घटाने के बावजूद आज #राजस्थान सरकार लोगों से पेट्रोल प्रति लीटर, लगभग 12 रुपये अधिक वसूल रही है, आज मुझे मेरे सवाल का जवाब मिल गया. उस “हाथ” को पहचानिए, #भाजपा को वोट दीजिए.
पीएम मोदी ने भी सीएम गहलोत पर साधा निशाना
बता दें कि पीएम मोदी ने भी राजस्थान विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि गहलोत सरकार की राजस्थान में कभी वापसी नहीं होगी. उन्होंने तंज कसते हुए कहा- गहलोत जी, कोनि मिले वोट जी. उन्होंने कहा कि देवउठानी एकादशी को देवगढ़ में बोल रहा हूं, मेरे शब्द याद रखना, अब राजस्थान में कभी गहलोत सरकार की वापसी नहीं होगी. मतदाताओं से अपील की कि गहलोत सरकार को उखाड़ फेंकिए.
पीएम मोदी ने आगे कहा कि आज राजस्थान में बहुत सारी शादियां हैं और इन शादियों के कारण इलेक्शन कमीशन ने चुनाव की तिथि बदल दी, ताकि शादियों में रुकावट न आए. ऐसे में राजस्थान की जिम्मेदारी और बढ़ जाती है कि पूरी जिम्मेदारी के साथ आप मतदान करेंगे. पिछले चुनाव के मतदान से ज्यादा वोटिंग होनी चाहिए.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि मेरा सौभाग्य है कि आज चुनाव अभियान की आखिरी सभा यहां देवगढ़ में हो रही है. आज देवोत्थान एकादशी भी है, आज तुलसी विवाह का पर्व है, आज श्री खाटू श्याम जी की जन्मोत्सव का पावन पर्व है. मैं देश के लोगों को, राजस्थान के लोगों को, 140 करोड़ देशवासियों की तरफ से बहुत-बहुत शुभकामनाएं देता हूं. बहुत ऐसे लोग हैं, जो भाजपा की ताकत को जानते ही नहीं हैं, उनको लगता है कि मोदी को गाली दे दोगे तो उनकी गाड़ी चल जाएगी. लेकिन उनको पता नहीं है कि ये ऐसी पार्टी है जिसे कार्यकर्ताओं ने अपने खून-पसीने से बनाया है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं