- मुंबई के डोंबिवली इलाके में सुबह पांच बजे एक महिला स्कूटी पर आई और पीछे बैठे युवक ने कचरे का डब्बा चुरा लिया.
- चोरी हुए कचरे के डब्बे की कीमत लगभग तीन हजार रुपये बताई जा रही है, जो साइमिंस सोसायटी के बाहर रखा था.
- लोगों का संदेह है कि कचरे के डब्बों को कबाड़ या सेकंड-हैंड सामान के रूप में बेचने के लिए चोरी किया जा रहा है.
कुछ दिन पहले ही यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने एक कार्यक्रम में कहा था कि ढाई करोड़ की कार से आकर 45 रुपये का गमला चुरा लेते हैं. अब कुछ ऐसा ही मुंबई के डोंबिवली इलाके में हुए है. सुबह 5 बजे एक महिला स्कूटी चलाते हुए आई. उसके पीछे एक लड़का बैठा था. महिला ने स्कूटी रोकी. पीछे से लड़का उतरता है और सड़क किनारे रखे कचरे का डब्बा चुराकर चलता बनता है.
इस घटना का वीडियो वायरल हो रहा है. ऐसी घटनाएं चौंकाने वाली हैं. मंगलवार सुबह हुई इस घटना का वीडियो सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गया है. कचरे का ये डब्बा साइमिंस सोसायटी के बाहर रखा हुआ था. इसकी कीमत 3 हजार रुपये बताई जा रही है.
वीडियो में दिख रहा है कि रिहायशी सोसाइटी के बाहर मोटरसाइकिल पर आए एक जोड़े को कचरे का डिब्बा चुराते हुए CCTV में कैद किया गया. मंगलवार सुबह सीमेंस सोसाइटी के बाहर करीब 3,000 रुपये कीमत के पहिएदार कचरे के डिब्बे को चोरी करते हुए दोनों नजर आए. स्थानीय लोगों का शक है कि गीले और सूखे कचरे को अलग रखने वाले इन खास डिब्बों को कबाड़ या सेकंड-हैंड सामान के तौर पर बेचने के लिए चोरी किया जा रहा है. इस मामले में मानपाड़ा पुलिस स्टेशन में औपचारिक शिकायत दर्ज कराई जा रही है.
इससे पहले उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में भी इसी तरह का मामला सामने आ चुका है. पीएम नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम के बाद राष्ट्र प्रेरणा स्थल और आसपास सड़कों की सजावट के लिए लगाए गए हज़ारों फूलों के गमले और कटआउट्स लोगों द्वारा खुलेआम उठा लिए गए थे.
ये भी पढे़ं : TMC में बगावत, इंडिया गठबंधन में झंझावात, परिसीमन बिल के लिए क्या बीजेपी जुटा लेगी दो तिहाई बहुमत?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं