बिहार के जहानाबाद में बाबा सिद्धेश्वर नाथ मंदिर में भगदड़ में पांच महिलाओं और दो बच्चों सहित सात लोगों की मौत के एक दिन बाद, इस हादसे के वक्त का एक वीडियो सामने आया है. फुटेज में मंदिर के आसपास कई भक्तों की भीड़ दिखाई दे रही है. एक मिनट के इस क्लिप में लोगों को मंदिर की ओर जाने वाली भीड़भाड़ वाली संकरी गली में धक्कामुक्की करते हुए देखा जा सकता है. लोग घबराहट में भागते हुए दिख रहे हैं.
बाबा सिद्धेश्वर नाथ मंदिर में सोमवार देर रात करीब एक बजे भगदड़ मच गई थी, जिसमें 7 लोगों की मौत हो गई थी वहीं 35 अन्य लोग घायल हुए थे.
-
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
NDTV World Summit में पीएम मोदी ने गिनाईं एशियाड की उपलब्धियां, 'सेपकटकरॉ' का भी किया जिक्र -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश
मंदिर में मौजूद एक भक्त ने कहा कि एक फूल विक्रेता के साथ हुई लड़ाई के बाद स्वयंसेवकों ने लाठीचार्ज किया, जिससे भगदड़ मच गई. हालांकि, पुलिस ने इस बात से इनकार किया कि भीड़ को नियंत्रित करने के लिए एनसीसी स्वयंसेवकों ने लाठीचार्ज किया था.
जहानाबाद: सिद्धेश्वर नाथ मंदिर में भगदड़ का VIDEO आया सामने
— NDTV India (@ndtvindia) August 13, 2024
बिहार के जहानाबाद में बाबा सिदेश्वरनाथ मंदिर के भगदड़ का वीडियो आया सामने आया है, जहां अचानक मची भगदड़ की चपेट में आकर 7 लोगों की मौत हो गई थी.#bihar | #jehanabad | #jehanabadstampede | #video pic.twitter.com/dTB9wukSkP
पुलिस जांच से पता चलता है, "ये भगदड़ मंदिर के बाहर कतार में इंतजार कर रहे भक्तों और फूल विक्रेताओं के बीच झगड़े के बाद हुई. इस झगड़े के कारण जल्द ही दहशत और अराजकता फैल गई, जिसके परिणामस्वरूप भगदड़ मच गई और सात लोगों की जान चली गई."
इधर भगदड़ मामले में पुलिस ने मंगलवार को एक फूल विक्रेता को गिरफ्तार किया. जहानाबाद की जिलाधिकारी (डीएम) अलंकृता पांडे ने कहा कि शुरुआती जांच में पता चला है कि मखदुमपुर प्रखंड के बरावर पहाड़ियों पर स्थित मंदिर के पास फूल विक्रेताओं और कुछ कांवड़ियों के बीच झड़प के बाद भगदड़ मची. ये घटना में पहली गिरफ्तारी है.
उन्होंने कहा कि वीडियो का विश्लेषण करने और पीड़ितों और घटना के समय वहां मौजूद लोगों के बयान दर्ज करने के बाद ये गिरफ्तारी की गई है. जहानाबाद पुलिस ने मंगलवार से उक्त मार्ग और मंदिर परिसर के पास अतिरिक्त 100 सुरक्षा कर्मियों को तैनात करने का भी निर्णय लिया है.
डीएम ने कहा, ‘‘इसके अलावा किसी भी अप्रिय घटना की स्थिति में मखदुमपुर के पास एक अस्थायी चिकित्सा केंद्र भी खोला जा रहा है. यह आज से चालू हो जाएगा.''
वहीं बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मृतकों के परिवारों को 4-4 लाख रुपये और घायलों को 50,000 रुपये का मुआवजा देने की घोषणा की है. विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने भी घटना पर शोक व्यक्त किया है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं