विज्ञापन

IND vs SA, T20 World Cup: साउथ अफ्रीका से मिली हार के बाद टीम इंडिया में हलचल, यह खिलाड़ी होगा प्लेइंग XI से बाहर, कोच ने दिए हिंट

Indian Playing XI for Next Match in T20 World cup 2026: भारत को T20 वर्ल्ड कप के सुपर 8 मैच में साउथ अफ्रीका से बुरी तरह हार का सामना करना पड़ा. हार के बाद, टीम लगातार ओपनिंग बैटिंग की नाकामियों को ठीक करने के लिए संजू सैमसन को वापस बुलाने पर विचार कर रही है.

IND vs SA, T20 World Cup: साउथ अफ्रीका से मिली हार के बाद टीम इंडिया में हलचल, यह खिलाड़ी होगा प्लेइंग XI से बाहर, कोच ने दिए हिंट
There will be a change in the Indian playing XI

T20 World Cup 2026, IND vs SA: साउथ अफ्रीका से मिली हार के बाद अब भारतीय टीम का अगला मैच 26 फरवरी को जिम्बाब्वे के साथ होना है. भारतीय टीम को हर हाल में इस मैच को जीतना होगा, तभी टीम इंडिया सेमीफाइनल की रेस में बनी रहेगी. ऐसे में अब सबसे बड़ा सवाल है कि क्या भारतीय टीम की इलेवन में बदलाव होंगे. जैसा कि संकेत मिल रहे हैं कि अगले मैच में भारतीय इलेवन में बड़ा बदलाव देखने को मिलने वाला है. असिस्टेंट कोच रयान टेन डोशेट यान टेन डोएशेट और सीतांशु कोटक ने बताया कि भारतीय टीम तीन आउट-ऑफ-फॉर्म बैट्समैन में से कम से कम एक को बाहर कर सकता है और टॉप-ऑर्डर में बहुत ज़्यादा लेफ्ट-हैंडर खिलाने के अपने एक ही तरीके पर फिर से सोच सकता है. यानी कि अगले मैच में एक खिलाड़ी को इलेवन से बाहर किया जा सकता है. लेकिन वह खिलाड़ी कौन होगा, इसपर एक सवाल है. क्या वह अभिषेक शर्मा होंगे, या तिलक वर्मा या फिर रिंकू सिंह. 

ये भी पढ़ें- IND vs SA, T20 World Cup: अहमदाबाद में इन 5 वजहों से हारी टीम इंडिया, गावस्कर ने बताया कहां हुई चूक

ये भी पढ़ें- T20 World Cup 2026: अब भारतीय टीम सेमीफाइनल में कैसे पहुंचेगी? बारिश के कारण रद्द हुआ मैच तो क्या होगा, जानें पूरा गणित

संजू सैमसन की हो सकती है वापसी

अब जब टीम इंडिया में फेरबदल के संकेत मिले हैं तो उम्मीद की जा रही है कि अगले मैच में संजू सैमसन को इलेवन में शामिल किया जाएगा. स्पिन के खिलाफ शुरुआती मैच-अप ने भारत को बुरी तरह नुकसान पहुंचाया है, क्योंकि उन्होंने अपने पिछले तीन मैचों में से हर एक में पहले ओवर में एक विकेट खो दिया है. टीम के संघर्ष के बीच, टेन डोएशेट ने सुझाव दिया कि सैमसन प्लेइंग XI में वापस आ सकते हैं. सैमसन नामीबिया के खिलाफ मैच में खेले थे और आउट होने से पहले 8 गेंदों पर 22 रन बनाए थे. इसके अलावा तिलक वर्मा भी अबतक पूरी तरह से फ्लॉप रहे हैं. अब तक 25, 25, 25, 31 और 1 का स्कोर तिलक ने किया है. ऐसे में अगले मैच में तिलक को बाहर कर नंबर 3 पर ईशान को आजमाया जा सकता है. 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com