बिहार (Bihar) के जहानाबाद जिले में बाबा सिद्धेश्वरनाथ मंदिर भगदड़ (Baba Siddheshwar Nath Temple stampede) मामले में बड़ी कार्रवाई की गई है. इस मामले में एक थानाध्यक्ष सहित 11 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है. सस्पेंड होने वालों में बराबर थानाध्यक्ष, 3 दरोगा और सात अन्य पुलिसकर्मी शामिल हैं. जहानाबाद एसपी ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर यह जानकारी दी है. मंदिर में मची भगदड़ में 7 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 35 अन्य घायल हो गए थे.
ये भी पढ़ें : बिहार के जहानाबाद के मंदिर में कैसे मची थी भगदड़? उस वक्त का सामने आया VIDEO
-
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
NDTV World Summit में पीएम मोदी ने गिनाईं एशियाड की उपलब्धियां, 'सेपकटकरॉ' का भी किया जिक्र -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India
जहानाबाद एसपी ने कार्रवाई की जानकारी देते हुए एक प्रेस विज्ञप्ति जारी की है. इसमें एसपी ने बताया है कि इस मामले में 48 पुलिसकर्मियों को कारण बताओ नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया है.
हादसे के दिन रात से ही लग गई थी भीड़
सिद्धेश्वर नाथ मंदिर में सावन के चौथे सोमवार को देर रात से ही श्रद्धालुओं की भीड़ लग गई थी. बताया जा रहा है कि रात करीब 1 बजे फूलवालों के बीच कहासुनी हो गई. उन्हें तितर-बितर करने के लिए लाठीचार्ज किया गया. हालांकि इस दौरान मंदिर में अचानक से भगदड़ मच गई. घटना के बाद घायलों को मखदुमपुर और सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. मरने वाले सात लोगों में छह महिलाएं हैं.
ये भी पढ़ें : बिहार: जहानाबाद के बाबा सिद्धेश्वर नाथ मंदिर में 7 मौतें, फूलवाले से झगड़े के बाद मची थी भगदड़?
बराबर पहाड़ी विक्रेता मुक्त क्षेत्र घोषित
इस मामले में एक फूल वाले को गिरफ्तार किया गया है. साथ ही बराबर पहाड़ी पर मंदिर परिसर के पूरे क्षेत्र को विक्रेता मुक्त क्षेत्र घोषित कर दिया गया है. साथ ही इस घटना से सबक लेते हुए जहानाबाद पुलिस ने मंदिर और आसपास के इलाके में 100 पुलिसकर्मियों की तैनाती करने का निर्णय लिया गया है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं