तामिलनाडु के कृष्णानगरी जिले में एक दिल दहलाने वाली घटना ने सबको चौंका दिया है. दरअसल, एक वकील को उसके सहयोगी ने बीच सड़क पर धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिससे वकील को काफी चोटें आई हैं. इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर घड़ल्ले से वायरल हो रहा है.
रिपोर्ट के मुताबिक, वकील के सहयोगी ने डिस्ट्रिक्ट कोर्ट के सामने वकील पर दरांती से हमला किया. वीडियो में देखा जा सकता है कि उस वक्त कई लोग मौजूद थे.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
फिलहाल पुलिस ने आरोपी आनंद कुमार को गिरफ्तार कर लिया है. घायल वकील को निजी अस्पताल ले जाया गया और उसका इलाज किया जा रहा है. वकील को काफी गंभीर चोटें आई हैं. पुलिस इस मामले की गहनता से जांच कर रही है.
एक वरिष्ठ अधिकारी ने एनडीटीवी को बताया कि आरोपी शख्सकी किसी बात को लेकर बहस चल रही थी. इस कारण इस घटना को अंजाम दिया गया है. वहीं इस घटना के बाद सभी वकील एकजुट होकर सुरक्षा की मांग कर रहे हैं.
जिले के लगभग सभी वकील कोर्ट के बाहर विरोध प्रदर्शन किया. साथ ही साथ वकीलों की सुरक्षा की मांग की. वहीं इस मामले पर तामिलनाडु के भाजपा अध्यक्ष के अन्नमल्लाई ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. अन्नामलाई ने कहा है कि प्रदेश में सुरक्षा ना के बराबर है. लगातार कानून की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं