अक्सर हम सुनते हैं कि अपने बच्चे की खातिर मां-बाप कुछ भी कर जाते हैं. बच्चे की खुशी और हंसी के लिए वो बड़ी से बड़ी कीमत भी चुकाने को तैयार रहते हैं. लेकिन अगर बच्चे को ही अपने मां-बाप के लिए बिकना पड़ जाए, तो इससे बड़ी मजबूरी और क्या होगी? उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में दिल को झकझोर देने वाला ऐसा ही एक मामला सामने आया है.
अलीगढ़ में सूदखोरों की दबंगई से परेशान होकर एक पिता अपने बेटे को बेचने के लिए मजबूर हो गया है. उन्होंने अपने 11 साल के बेटे को बेचने के लिए बीच चौराहे पर सेल लगाई है. पत्नी और बेटा-बेटी के साथ वो गांधी पार्क बस स्टैंड चौराहे पर बैठ गए हैं. उन्होंने अपने गले में एक तख्ती लटकाई है, इसपर लिखा है- 'मेरा बेटा बिकाऊ है, मुझे बेटा बेचना है'. बेटे की कीमत 6 से 8 लाख रुपये रखी गई है.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
जमीन खरीदने के लिए लिए थे उधार
मामला महुआखेड़ा थाना क्षेत्र के असदपुर कयाम इलाके का रहा है. पीड़ित पिता ने कुछ महीनों पहले एक जमीन खरीदी थी. इसके लिए उसने एक शख्स से कुछ रुपये उधार लिए थे. पीड़ित का कहना है कि कर्ज देने के कुछ दिन बाद ही वो उसे परेशान करने लगा. उसने कर्ज के पैसे निकलवाने के लिए उनकी जमीन के कागज ले लिए. उन्हें बैंक के पास गिरवी रखकर उनपर लोन ले लिया.
दंबग ने प्रॉपर्टी से कागज हथियाए
पीड़ित पिता का आरोप है, "ना मुझे प्रॉपर्टी मिली और ना ही मेरे हाथ में रुपया बचा. अब दबंग लगातार रुपये वसूलने का दबाव बना रहे हैं. दबंग ने कुछ दिन पहले मेरी ई-रिक्शा छीन ली, जिसे चलाकर मैं अपने परिवार का भरण पोषण करता हूं."
बेटी को पालने के लिए बेटा बेचने को तैयार
पीड़ित ने कहा कि वो अपना बेटा बेचने के लिए मजबूर है, ताकि कर्ज चुका सके. कोई उसके बेटे को 6 से 8 लाख रुपये में खरीद ले, ताकि वो कम से कम अपनी बेटी को तो ठीक से पाल सके और उसकी शादी कर सके.
पुलिस ने कराया समझौता
बेटे की सेल लगाने की सूचना मिलते ही पुलिस पिता को थाने ले गई. पीड़ित पिता ने कहा कि उसे अपने रिश्तेदार से 50 हजार रुपये का कर्ज लिया था, जिसे वो चुका नहीं पाया है. इसके बाद पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाया. पीड़ित ने कहा कि वो धीरे-धीरे पैसा वापस कर देगा. जिसके बाद दोनों पक्षों में समझौता हो गया.
ये भी पढ़ें:-
'एकतरफा प्यार' का बदला छोटी बहन से लिया, फर्जी IG अकाउंट पर डाली अश्लील VIDEO, अरेस्ट
दम घुटने से हुई मौत, आधे घंटे तक तड़पी...स्विस महिला की हत्या मामले पर पोस्टमार्टम रिपोर्ट
रिटायर्ड जज के साथ मॉर्निंग वॉक कर रहे शख्स को बदमाशों ने बेहरमी से पीटा, वारदात CCTV में कैद
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं