दिल्ली के तिलक नगर इलाके में 20 अक्टूबर को एक विदेशी महिला की हत्या (Delhi Nina Berger Murder) कर दी गई थी.महिला की हत्या कैसे हुए इसे लेकर रोंगटे खड़े कर देने वाली जानकारी सामने आई है. महिला का शव कचरे वाले प्लास्टिक थैले में आधा ढका मिला था. सूत्रों के हवाले से सामने आई खबर के मुताबिक आरोपी गुरप्रीत सिंह मृतक नीना बर्जर से पैसा ऐंठना चाहता था. स्विस महिला की मौत गला घोंटने से नहीं बल्कि दम घुटने की वजह से हुई थी, ये खुलासा शुरुआती पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ है. जानकारी के मुताबिक स्विस महिला नीना बर्जर ने आधे घंटे तक तड़पते रहने के बाद दम तोड़ा था. नीना की हत्या इतनी बर्बर तरीके से की गई थी कि उसकी आंखें तक बाहर निकल आई थीं और आरोपी गुरप्रीत उसे तड़पते देखकर हंसता रहा.
ये भी पढ़ें-स्विटजरलैंड की सरकार ने स्विस महिला की दिल्ली में मौत की पुष्टि की
हाथ-पैर और मुंह बांधकर ले ली जान
गुरप्रीत सिंह ने नीना बर्जर को मारने के लिए उसको पहले प्लास्टिक की थैली पहनाई और फिर उसके हाथ-पैर और मुंह बांधकर कार में जान ले ली. हत्या करने के बाद उसने नीना के शव को कार में ड्राइवर के बगल वाली सीट पर डाल दिया और कार के शीशों पर उसने काले रंग की साइड विंडो सनशेड लगा दी थी और फ्रंट शीशे को भी उसने काले सनशेड से ढक दिया था.
-
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
पुलिस सूत्रों ने पहले बताया था कि गुरप्रीत सिंह की नीना से मुलाकात स्विट्जरलैंड में हुई थी, जिसके बाद दोनों के बीच दोस्ती हो गई.गुरप्रीत सिंह नीना से मिलने अक्सर स्विट्जरलैंड जाता रहता था. उसको शक था कि नीना का किसी अन्य पुरुष से भी संबंध है, जिसके बाद उसने नीना को मिलने 11 अक्टूबर को हिंदुस्तान बुलाया और फिर उसकी हत्या की प्लानिंग की.
स्विट्जरलैंड से बुलाकर विदेशी महिला की हत्या
पुलिस के मुताबिक आरोपी गुरप्रीत 16 अक्टूबर को महिला को किसी बहाने से एक कमरे में ले गया और इसके बाद उसके हाथ-पैर चेन से बांधकर उसको मौत के घाट उतार दिया. अब खुलासा हुआ है कि आरोपी स्विस महिला से पैसे ऐंठना चाहता था. दिल्ली पुलिस सूत्रों ने जानकारी दी थी कि गुरप्रीत सिंह ने एक महिला की आईडी पर पुरानी कार खरीदी थी और उसके बाद उसके शव को गाड़ी में डालकर पार्क कर दिया था. लेकिन जब नीना की लाश में से बदबू आने लगी तो आरोपी उसी सेकंड हैंड कार का इस्तेमाल करके लाश को सड़क किनारे फेंककर फरार हो गया था. जिसके बाद पुलिस ने गुरुप्रीत को गिरफ्तार कर लिया था.
ये भी पढ़ें-दिल्ली: दूसरे संग अफेयर से भड़का सनकी शख्स, स्विट्जरलैंड से बुलाकर कर दी विदेशी दोस्त की हत्या
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं