उत्तरी पूर्वी दिल्ली पुलिस की साइबर सेल ने साइबरस्टॉकिंग (Cyberstalking) के आरोप में एक शख्स को गिरफ्तार किया है. आरोपी सोशल मीडिया के जरिए 15 साल की एक नाबालिग लड़की की तस्वीरों का प्रयोग कर उसकी फर्जी प्रोफ़ाइल बनाकर और अश्लील ऑडियो क्लिप सहित अश्लील पोस्ट करके उसे परेशान करता था.आरोपी पीड़िता को बदनाम करने और पीड़िता की बहन के साथ अपने एकतरफा प्यार के चलते ऐसा कर रहा था.
उत्तर पूर्वी दिल्ली के डीसीपी ने क्या कहा?
उत्तर पूर्वी दिल्ली के डीसीपी जॉय टिर्की के मुताबिक 29 मई 2023 को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'इंस्टाग्राम' पर अश्लील चीजें और अश्लील ऑडियो क्लिप के साथ एक नाबालिग लड़की की तस्वीरें अपलोड करने के मामले में एक शिकायत मिली थी. जिसमें एक महिला शिकायतकर्ता ने बताया कि उसकी 15 साल की नाबालिग बेटी को बदनाम करने के लिए कोई ऐसा कर रहा है और ये पोस्ट उसके रिश्तेदारों को भेज रहा है.
-
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
आरोपी फुरकान को पुलिस ने किया गिरफ्तार
पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की,जांच के दौरान, कथित फर्जी इंस्टाग्राम आईडी की तकनीकी जांच के आधार पर एक संदिग्ध की पहचान की गई और मौजपुर के रहने वाले 25 साल के आरोपी फुरकान को गिरफ्तार कर लिया गया. पूछताछ के दौरान आरोपी ने जुर्म कबूल कर लिया और खुलासा किया कि उसका पीड़िता की बड़ी बहन से उसे एकतरफा प्यार था. पीड़िता की बहन पहले से शादीशुदा थी और उसके दो बच्चे हैं.
पीड़िता की बहन से आरोपी करना चाहता था शादी
पीड़िता की बहन से आरोपी शादी करना चाहता था लेकिन जब उनसे इंकार कर दिया तो आरोपी ने बदला लेने की ठान ली.उसने पीड़िता के इंस्टाग्राम अकाउंट से उसकी तस्वीरें डाउनलोड कीं और उन्हें नई बनाई गई आईडी पर पोस्ट कर दिया. उसने उसकी तस्वीरों पर अश्लील ऑडियो क्लिप और अश्लील मेटेरियल भी पोस्ट किया. आरोपी फुरकान ने बताया कि मामले में शिकायतकर्ता उसकी बहन की किरायेदार है और वह किराया वसूलने के नाम पर अक्सर शिकायतकर्ता के घर जाता था. इसके चलते वो पीड़िता के परिवार के करीब आ गया.आरोपी द्वारा अश्लील सामग्री और ऑडियो के साथ नाबालिग लड़की की तस्वीरें अपलोड करने में इस्तेमाल किया गया एक मोबाइल फोन उसके कब्जे से बरामद किया गया.
ये भी पढ़ें-
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं