गुड़गांव के सेक्टर-14 में कार सवार होकर आए चार बदमाशों ने रिटायर्ड जज के साथ मॉर्निंग वॉक कर रहे एक शख्स की बेरहमी से पिटाई कर दी. बचने के लिए उसने एक घर में घुसने का भी प्रयास किया, लेकिन आरोपी उन्हें घर से बाहर पीटते हुए ले आए और सड़क पर गिराकर भी बुरी तरह से पीटा. बाद में लोगों को अपनी ओर आता देख बदमाश मौके से फरार हो गए. फिलहाल घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. ये पूरा घटनाक्रम सीसीटीवी कैद हो गया.
कैमरे में साफ दिख रहा है कि पीड़ित प्रतुल कुमार जैन अपने पड़ोस में रहने वाली रिटायर्ड जज निर्मल यादव से बात करते हुए आते हैं और एक घर के बाहर रुक जाते हैं. उन्हें क्षेत्र में एक कार संदिग्ध घूमती दिखाई देती है. इस पर उन्हें शक होता है. अभी वो कुछ समझ पाते कि ये कार उनके पास से होते हुए एक घर के आगे जाकर रुक जाती है. जिसमें से चार युवक डंडे और रॉड लेकर उतरते हैं. उन्हें नीचे उतरता देख प्रतुल घर के अंदर भागने लगते हैं, लेकिन ये बदमाश उन्हें घर के अंदर से पीटते हुए बाहर ले आते हैं और सड़क पर गिराकर भी बुरी तरह से पीटते हैं. वहीं पूरी वारदात को देखते हुए जब आसपास के लोग एकत्र होकर मौके पर पहुंचने लगते हैं तो ये बदमाश मौके से फरार हो जाते हैं.
-
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
प्रॉपर्टी विवाद में घटना को अंजाम देने का आरोप
बताया जा रहा है कि प्रतुल जैन अपने पड़ोस में रहने वाली रिटायर्ड जज निर्मल यादव के साथ सेक्टर-14 पार्क में गए थे. वापस लौटने के दौरान ये पूरा घटनाक्रम हुआ. पीड़ित प्रतुल के बेटे श्रेयांश जैन की मानें तो इस पूरे घटनाक्रम के पीछे उनके परिचित अश्वनी शर्मा, अनुज और अभिनव का हाथ है, जिनसे उनका पुराना प्रॉपर्टी विवाद चला आ रहा है. आरोप है कि उन्हीं के द्वारा भेजे गए इन बदमाशों ने पूरी वारदात को अंजाम दिया है.
पुलिस ने एक शख्स को हिरासत में लिया
मामले में फिलहाल पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया है. घायल को मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मामले में जिन अश्वनी शर्मा पर आरोप लगाया जा रहा है, उन्हें पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. वहीं, पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज कब्जे में लेकर जांच कर रही है. पुलिस का कहना है कि जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं