विज्ञापन
This Article is From Jun 13, 2019

भारत आने के लिए 'उत्सुक' अमेरिकी विदेश मंत्री ने लगाया BJP का चुनावी नारा, बोले- मोदी है तो मुमकिन है...

अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ (Mike Pompeo) इसी महीने भारत में दौरा करने वाले हैं. इस दौरान वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) और नवनियुक्त विदेश मंत्री एस जयशंकर (S Jaishankar) से भी मुलाकात करेंगे.

Also Read in
भारत आने के लिए 'उत्सुक' अमेरिकी विदेश मंत्री ने लगाया BJP का चुनावी नारा, बोले- मोदी है तो मुमकिन है...
अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ- (फाइल फोटो)
  • इसी महीने माइक पोम्पिओ करेंगे भारत दौरा
  • अमेरिकी विदेश मंत्री हैं माइक
  • भारत आने से पहले दिखी उत्सुकुता
नई दिल्ली:

अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ (Mike Pompeo) इसी महीने भारत में दौरा करने वाले हैं. इस दौरान वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) और नवनियुक्त विदेश मंत्री एस जयशंकर (S Jaishankar) से भी मुलाकात करेंगे. पोम्पिओ भारत आने से पहले भारतीय जनता पार्टी (BJP) का चुनाव के वक्त लोकप्रिय नारा ''मोदी है तो मुमकिन है'' को दोहराया है. माइक पोम्पेओ (Mike Pompeo) ने बुधवार को यूएस-इंडिया बिजनेस काउंसिल के इंडिया आइडियाज समिट में भाषण दिया. उन्होंने कहा, ''जैसा प्रधानमंत्री मोदी ने अपने चुनाव प्रचार के दौरान नारा दिया 'मोदी है तो मुमकिन है' या 'मोदी मेक्स इट पॉसिबल', मैं भी भारत और अमेरिका के बीच संबंध को आगे बढ़ते देख रहा हूं.''

लोकसभा चुनावों के बाद यूपी में कार्यकर्ताओं से मिलने पहुंची प्रियंका गांधी, उठी ये मांग

उन्होंने कहा, "मैं इस महीने के अंत में नई दिल्ली की यात्रा, पीएम मोदी और उनके नए विदेश मंत्री एस जयशंकर से मिलने के लिए बहुत उत्सुक हूं." मालूम हो माइक पोम्पिओ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और विदेश मंत्री एस जयशंकर से मुलाकात के दौरान भारत और अमेरिका के मध्य सामरिक साझेदारी के एक महत्वाकांक्षी एजेंडे पर चर्चा करेंगे. पोम्पिओ 24 से 30 जून तक हिंद-प्रशांत क्षेत्र के चार देशों- भारत, श्रीलंका, जापान और दक्षिण कोरिया की यात्रा करेंगे.

विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मोर्गन ओर्तागस ने मंगलवार को कहा कि पोम्पिओ की हिंद-प्रशांत के चार देशों की यात्रा का मकसद अमेरिका की महत्वपूर्ण देशों के साथ साझेदारियों को और मजबूत करना है ताकि मुक्त और निर्बाध हिंद-प्रशांत के साझा लक्ष्य को पाने की दिशा में आगे बढ़ा जा सके. उन्होंने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री (नरेंद्र) मोदी को चुनावों में हाल में मिली जीत ने वैश्विक मंच पर अहम भूमिका निभाने वाले सशक्त एवं समृद्ध भारत के लिए अपने दृष्टिकोण को लागू करने के लिए सुअवसर प्रदान किया है.''

भारत में होने वाली धार्मिक हिंसा पर ट्रंप प्रशासन ने कहा- गुनहगारों को जवाबदेह ठहराए

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और प्रधानमंत्री मोदी का जापान के ओसाका में 28-29 जून को होने वाले जी20 शिखर सम्मेलन के इतर भी मुलाकात करने का कार्यक्रम है. उन्होंने विस्तृत जानकारी दिए बिना बताया कि मोदी और जयशंकर के साथ बैठक में पोम्पिओ भारत और अमेरिका की सामरिक साझेदारी के लिए हमारे महत्वाकांक्षी एजेंडे पर चर्चा करेंगे. 

पोम्पिओ नयी दिल्ली से कोलंबो जाएंगे जहां वह ईस्टर के मौके पर हुए आतंकवादी हमले के खिलाफ श्रीलंका के लोगों के प्रति अमेरिकी एकजुटता भी प्रदर्शित करेंगे. इसके बाद पोम्पिओ जी20 नेताओं के शिखर सम्मेलन में ओसाका जाएंगे. यात्रा के अंत में वह दक्षिण कोरिया जाएंगे.

(इनपुट भाषा से)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mike Pompeo, US Secretary Of State, PM Modi, S Jaishankar
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com