सूडान (Sudan) में जारी संघर्ष के बीच अमेरिका ने सूडान स्थित अमेरिकी दूतावास से अपने कर्मचारियों को सकुशल बाहर निकाल लिया है. अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन (Joe Biden) के प्रशासन के एक अधिकारी ने इसकी पुष्टि की है. इससे पहले एक अन्य वरिष्ठ अधिकारी ने अपनी पहचान उजागर न करने की शर्त पर जानकारी दी थी कि सूडान में संघर्ष समाप्त होने के कोई संकेत नहीं मिलने के बीच बाइडन के राष्ट्रीय सुरक्षा दल (National Security Team) ने दूतावास के कर्मियों को वहां से बाहर निकालने की शनिवार को सिफारिश की थी, जिसके बाद अमेरिकी राष्ट्रपति ने अमेरिकी बलों को इस संबंध में आदेश दिए. अधिकारी ने बताया था कि अमेरिकी बलों ने सूडान में स्थित अमेरिकी दूतावास के कर्मियों को बाहर निकालने की प्रक्रिया शुरू कर दी है.
Rapid Support Forces Command
— Rapid Support Forces - قوات الدعم السريع (@RSFSudan) April 23, 2023
Important Statement
Sunday, April 23, 2023
The Rapid Support Forces Command has coordinated with the U.S Forces Mission consisting of 6 aircraft, for evacuating diplomats and their families on Sunday morning.
The Rapid Support Forces has also… pic.twitter.com/D2ILdAnWUM
-
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
एक अन्य अमेरिकी अधिकारी ने पुष्टि की कि बलों को ले जा रहे विमान सूडानी हवाई क्षेत्र से सुरक्षित बाहर निकल गए हैं. सूडान की सेना से संघर्ष कर रहे ‘रैपिड सपोर्ट फोर्सेस' ने बताया कि अमेरिकी बचाव अभियान में छह विमानों की मदद ली गई और उसने अमेरिका के साथ निकासी प्रयासों में समन्वय किया. अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने सुरक्षा संबंधी गंभीर स्थिति के कारण दूतावास में काम-काज रोक दिया है. अभी यह स्पष्ट नहीं है कि दूतावास में काम-काज फिर से कब शुरू होगा.
रैपिड सपोर्ट फोर्स कमांड ने रविवार सुबह सूड़ान से अमेरिकी राजनयिकों और उनके परिवारों को निकालने के लिए 6 विमानों वाले अमेरिकी सेना मिशन के साथ समन्वय किया है. रैपिड सपोर्ट फोर्स ने निकासी प्रक्रिया से पहले की सभी आवश्यक व्यवस्थाओं का भी पर्यवेक्षण किया. साथ ही साथ सभी राजनयिक मिशनों के साथ उनके पूर्ण सहयोग की पुष्टि की. सुरक्षा के सभी आवश्यक साधन प्रदान करने और अपने देशों में उनकी सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने की पुष्टि की.
यह भी पढ़ें :
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं