विज्ञापन

यूपी ATS ने ISI के एक और संदिग्ध आतंकी को किया गिरफ्तार, भट्टी गैंग ने ले रहा था ऑर्डर

यूपी ATS ने मोहम्मद शेख के खिलाफ कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है. उसपर आरोप है कि वह पाकिस्तान हैंडलर के इशारे पर भारत में दहशत फैलाने की फिराक में था.

यूपी ATS ने ISI के एक और संदिग्ध आतंकी को किया गिरफ्तार, भट्टी गैंग ने ले रहा था ऑर्डर
संदिग्ध आतंकी मोहम्मद शेख पाकिस्तान में ISI और शहजाद भट्टी से निर्देश लेता था.

UPATS ने आजमगढ़ से संदिग्ध आतंकी मोहम्मद शेख को गिरफ्तार किया है.यह गिरफ्तारी पाकिस्तान स्थित आतंकी नेटवर्क और आईएसआई (ISI) से जुड़े होने के आरोप में की गई है. मोहम्मद शेख के खिलाफ लखनऊ  ATS थाने में गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (UAPA), भारतीय न्याय संहिता (BNS), और शस्त्र अधिनियम की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है.

ATS ने आजमगढ़ से ISI के लिए काम करने वाले मोहम्मद शेख को गिरफ्तार किया है. उसे पाकिस्तानी हैंडलर ने एक महिला नेता की हत्या और राजनीतिक भवनों को उड़ाने का टारगेट दिया था. ATS के अधिकारियों ने बताया कि पिछले कुछ समय से ISI ने भारत में आतंक फैलाने के लिए इंटरनेट मीडिया का इस्तेमाल शुरू कर दिया है. 

इंटरनेट मीडिया के जरिए ISI समर्थित पाकिस्तानी गैंगेस्टर शहजाद भट्टी भारतीय युवाओं के साथ इंस्टाग्राम, यू-ट्यूब व अन्य माध्यमों से युवाओं से संपर्क कर उन्हें आतंक की राह पर चलने के लिए प्रेरित कर रहा है.

शहजाद भट्टी के संपर्क में रहकर स्लीपर सेल के रूप में ISI के लिए काम करने वाले एक दर्जन से अधिक संदिग्ध आतंकियों को पिछले तीन महीनों में एटीएस की तरफ से गिरफ्तार किया जा चुका है.

3 महीने पहले भट्टी गैंग के संपर्क में आया मोहम्मद शेख

आजमगढ़ निवासी मोहम्द शेख करीब 3 माह पहले शहजाद भट्टी के संपर्क में आया था. इसके बाद शहजाद भट्टी ने उसे राजनीतिक पार्टियों के भवनों को हैंड ग्रेनेड से उड़ाने के अलावा प्रभावशाली व्यक्तियों, सुरक्षा एजेंसियों से जुड़े कर्मियों और दूसरे राज्य की एक महिला नेता को मारने का लक्ष्य दिया था. इस काम के लिए आरोपित ने 9MM की एक पिस्टल और चार कारतूस का भी इंतजाम किया था.

पाक गैंगस्टर शहजाद भट्टी के इशारे पर थी देश में दंगे की तैयारी, गाजियाबाद का जायद बना रहा था प्लान, पर ऐसे हुआ फेल

इस काम के लिए उसे अजमल गुर्जर और रजा पाकिस्तानी की ओर से ट्रेनिंग भी दिया गया था. दोनों पाकिस्तानी हैंडलर लगातार उसके संपर्क में थे. साथ ही स्लीपर के लिए और युवाओं को साथ जोड़ने के लिए कह रहे थे. उसके साथ कितने युवक जुड़े थे इसकी जानकारी हासिल करने के लिए ATS की टीम जल्द ही उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी.

जिहाद के लिए भड़काकर ISI के लिए नौजवानों को रिक्रूट करता था शेख

मोहम्मद शेख के खिलाफ लखनऊ  ATS थाने में गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (UAPA), भारतीय न्याय संहिता (BNS), और शस्त्र अधिनियम की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है.

मोहम्मद शेख ने पश्चिमी यूपी से लेकर पूर्वांचल तक के कई युवाओं को इसके लिए तैयार किया है, जो कुछ महत्वपूर्ण लोगों और संस्थानों की रेकी कर रहे हैं. वह कुछ राजनेताओं की हत्या करने और राजनीतिक दलों के कार्यालयों को बम से उड़ाने की योजना बना रहे हैं. उनके निशाने पर सुरक्षा बल भी हैं.

खुफिया जानकारी और इलेक्ट्रानिक सर्विलांस के जरिये ATS को को आजमगढ़ के निजामाबाद स्थित खुदादादपुर निवासी मोहम्मद शेख के बारे में जानकारी मिली जो शहजाद भट्टी के आतंकी गैंग से पाकिस्तान और दुबई के मोबाइल नंबरों पर व्हाट्सप के जरिये जुड़ा था.

वह उनके सोशल मीडिया अकाउंट से भी जुड़कर जिहाद की बातें कर रहा था तथा अपने साथियों एवं अन्य लोगों को भी इस आतंकी गैंग में शामिल होने के लिए उकसा रहा था. उसको शहजाद भट्टी के अलावा उसके गैंग के अजमल गुर्जर और रजा पाकिस्तानी की तरफ से भी निर्देश दिए जा रहे थे.

यह भी पढ़ें: पाकिस्तान का सोशल मीडिया स्टार बना ISI का नया हथियार, कौन है शहजाद भट्टी? भारत में है मोस्ट वांटेड

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com