विज्ञापन

'धुरंधर' से दाऊद इब्राहिम को लगी मिर्ची, मुंबई में एक्टिव कर रहा नेटवर्क, बांद्रा मस्जिद बवाल के पीछे निकली ये कहानी

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मुंबई में आतंकी साजिश नाकाम कर दी, जिसमें आईएसआई और अंडरवर्ल्ड का कनेक्शन सामने आया है.

'धुरंधर' से दाऊद इब्राहिम को लगी मिर्ची, मुंबई में एक्टिव कर रहा नेटवर्क, बांद्रा मस्जिद बवाल के पीछे निकली ये कहानी
साज़िश के लिए मुंबई से चुनें गए गुर्गों को नहीं बतायी गई ये असली वजह...
मुंबई:

मुंबई से साजिश के लिए चुने गए एजेंटों को असली वजह नहीं बताई गई थी. इसके बजाय, उन्हें यह कहकर उकसाया गया कि यह बांद्रा गरीब नगर में एक अवैध मस्जिद पर बुलडोजर से की गई कार्रवाई का बदला है. हालांकि, दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने भारत के खिलाफ इस आतंकी हमले की साजिश को नाकाम कर दिया गया. इससे पाकिस्‍तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई और मुंबई के अंडरवर्ल्ड के बीच कनेक्‍शन का पर्दाफाश हुआ है. भारतीय खुफिया एजेंसियों ने अब इस मामले में एक और चौंकानेवाला खुलासा किया है.

धुरंधर से नाराज दाऊद इब्राहिम 

पाकिस्‍तान की नापाक साजिश को लेकर भारतीय खुफिया एजेंसियों ने चौंकानेवाला खुलासा किया है. सूत्रों के मुताबिक, खुफिया एजेंसियों को पता चला है कि अंडरवर्ल्ड डॉन और डी कंपनी का सरगना दाऊद इब्राहिम को हाल ही में रिलीज और दुनिया भर में चर्चित रही फिल्म धुरंधर को देखकर मिर्ची लगी है. फिल्म में दाऊद से मेल खाते बड़े साहब नाम के किरदार को बीमारी की हालत में बेड लेते हुए बेहद कमजोर दिखाया गया है, जबकि क्लाइमेक्स में उसे उसके आखिरी अंजाम तक पहुंचा दिए जाने का दावा भी किया है. 

'डी कंपनी' ने मुंबई में ग्राउंड नेटवर्क किया एक्टिव

बताया जा रहा है कि इसी फिल्म से पूरी 'डी कंपनी' में आक्रोश है और वो अपनी पूरी ताकत से ये बताने के लिए आमादा हैं कि डॉन दाऊद इब्राहिम अभी जिंदा है. सूत्रों के अनुसार, फिल्म की सफलता के बाद से ही 'डी कंपनी' ने मुंबई में अपने ग्राउंड नेटवर्क को एक्टिव करना शुरू कर दिया था. इस मिशन के लिए रिक्रूटमेंट की जिम्मेदारी शकील गैंग को दी गई. वहीं, ट्रेनिंग और असला मुहैया करवाने का जिम्मा आईएसआई को दिया गया. साजिश को एक्सीक्यूट करने की कमान शूटर मुन्ना झिंगाड़ा को दी गई.

ये भी पढ़ें :- जो पाकिस्तान से दिल्ली के ISI मॉड्यूल को दे रहा हुक्म, उसने कभी NDTV के कैमरे पर दी थी ये धमकी

बांद्रा मस्जिद बवाल में आतंकी साजिश

हालांकि, इस साजिश के लिए मुंबई से चुनें गए गुर्गों को असल वजह ना बताते हुए बांद्रा गरीब नगर में अवैध मस्जिद पर चले बुलडोजर एक्शन का बदला बताकर उकसाया गया. दरअसल एजेंसीज को इस बात का भी शक है कि अंडरवर्ल्ड में और पैसों की उगाही मामले में डी कंपनी के लगातार गिरते ग्राफ के बाद अब दाऊद आईएसआई की मदद से अपने वर्चस्व को बचाने के लिए भारत में किसी बड़े हमले या किसी रसूखदार शख्स को निशाना बनाने की फिराक में है. हालांकि, वक्‍त रहते अहम गिरफ्तारियां कर भारतीय सुरक्षा एजेंसियों ने एक बार फिर पाकिस्तान के नापाक मंसूबों को नाकाम कर दिया.

ये भी पढ़ें :- ISI-अंडरवर्ल्ड मॉड्यूल: दो आतंकियों के परिजन बोले- 21000 के लालच में ऑनलाइन गैंग ने फंसाया

लेखक के बारे में
img
सुजाता द्विवेदी
Correspondent, News Input
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
ISI Terrorist Plot, Don Dawood Ibrahim, Film Dhurandhar, Terror Network In Mumbai
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com