विज्ञापन

यूपी में उफान पर गंगा-यमुना, चित्रकूट, प्रयागराज, बनारस, गाजीपुर में जलभराव, 18 जिलों में रेड अलर्ट, जानिए हाल

Heavy Rain in UP: यूपी में भारी बारिश के बाद गंगा, यमुना समेत कई नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है. प्रयागराज, गाजीपुर, कुशीनगर समेत कई जिलों में जलराव हो रहा है. यूपी के 18 जिलों में मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है.

यूपी में उफान पर गंगा-यमुना, चित्रकूट, प्रयागराज, बनारस, गाजीपुर में जलभराव, 18 जिलों में रेड अलर्ट, जानिए हाल
यूपी में भारी बारिश का रेड अलर्ट
  • उत्तर प्रदेश के 18 जिलों में मौसम विभाग ने भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है.
  • प्रयागराज, कुशीनगर, गाजीपुर समेत कई जिलों में जलभराव की स्थिति देखी जा रही है.
  • मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे उत्तर प्रदेश में बारिश के लिहाज से अहम बताए हैं.

उत्तर प्रदेश में मॉनसून की भारी बारिश अब आफत बनती जा रही है. बीते कुछ घंटों से हो रही झमाझम बारिश गंगा, यमुना समेत कई छोटी नदियां उफान पर चल रही हैं. जिससे पूर्वी यूपी में हालात बिगड़ते जा रहे हैं. प्रयागराज, गाजीपुर, कुशीनगर समेत  आसपास के इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई है. सुल्तानपुर, अमेठी में स्कूलों की छुट्टियां कर दी गई हैं. मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे बारिश के लिहाज से अहम बताए हैं. मौसम विभाग ने लखनऊ, प्रयागराज, मुरादाबाद, बरेली, सुल्तानपुर, अमेठी समेत 18 जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है. 

प्रयागराज में निचले इलाकों में जलभराव

प्रयागराज में भारी बारिश से निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई है. यहां गंगा का जलस्तर चेतावनी बिंदु को पार करते हुए खतरे के निशान की तरफ बढ़ रहा है. यहां के फेमस बड़े हनुमान मंदिर में गंगा जी का पानी चला गया था. जहां प्रयागराज में मां गंगा ने बड़े हनुमान को रविवार तड़के स्नान कराया. प्रयागराज के प्रसिद्ध संगम क्षेत्र और घाट पूरी तरह जलमग्न हो चुके हैं, जिससे वहां के तटीय मंदिरों में भी पानी प्रवेश कर गया है. 

गाजीपुर में बड़ा गंगा का जलस्तर

गाजीपुर जिले में भी गंगा का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है. यहां पानी का मीटर 62.690 मीटर पहुंच गया है. जहां गंगा चेतावनी बिंदु से 59 सेंटीमीटर ऊपर बह रही हैं, फिलहाल खतरे के निशान से अभी 41.5 सेंटीमीटर नीचे जलस्तर बना हुआ है. लेकिन स्थानीय प्रशासन के मुताबिक गंगा के जलस्तर में 3 सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ोतरी हो रही है. जिससे प्रशासन बाढ़ की स्थिति को लेकर लगातार सर्तकता बरत रहा है. 

Latest and Breaking News on NDTV

कुशीनगर में नारायणी नदी उफान पर 

इसी तरह से कुशीनगर में नारायणी नदी उफान पर चल रही हैं. आज सुबह 6 बजे 1 लाख 11 हजार 5 सौ क्यूसेक रहा पानी का डिस्चार्ज किया गया है. जबकि कल शाम 1 लाख 85 हजार तक पंहुचा था नारायणी नदी का जल स्तर. फिलहाल पानी कम होने से प्रशासन ने राहत की सांस ली है.

यूपी के कई जिलों में स्कूल बंद 

उत्तर प्रदेश में लगातार हो रही बारिश की वजह से कई जिलों में स्कूल भी बंद करने का फैसला प्रशासन की तरफ से लिया गया है. सुल्तानपुर और अमेठी में 8वीं तक के स्कूल सोमवार के दिन बंद रहेंगे. 

चित्रकूट में भी अलर्ट 

चित्रकूट में भी अलर्ट जारी है. मंदाकिनी नदी का जलस्तर एक बार फिर बढ़ रहा है. जिससे यूपी वाले हिस्से में भी पानी बढ़ रहा है. रामघाट पर रात करीब 10 बजकर 40 मिनट पर पानी फिर से सीढ़ियों पर आ गया था. हालांकि नदी फिलहाल खतरे के निशान से कुछ नीचे बह रही है. लेकिन मौसम विभाग के मुताबिक अगर फिर से बारिश से होती है तो जलस्तर बढ़ सकता है. वही चित्रकूट में जलभराव का पानी कम होने के बाद जगह-जगह कीचड़ जमा हुआ है, जबकि बाढ़ का पानी कम होने के बाद अब बर्बादी भी दिख रही है. 

ये भी पढे़ंः दिल्ली-NCR में कब होगी बारिश? यूपी-MP में अलर्ट बढ़ रहा परेशानी, IMD का अपडेट, 18 राज्यों में भारी बरसात

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
UP Weather, Prayagraj Rainfall, UP Weather Today, Chitrakoot Flood, Ganga Water Level
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com