विज्ञापन

यूपी में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी पर एक्शन: पीलीभीत के ERO और VRC ऑपरेटर हटाए गए, FIR के निर्देश

पीलीभीत सदर विधानसभा 127 की वोटर लिस्ट में EPIC नंबर की गड़बड़ी पर CEO ने ERO और VRC ऑपरेटर को हटा दिया है.

यूपी में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी पर एक्शन: पीलीभीत के ERO और VRC ऑपरेटर हटाए गए, FIR के निर्देश
कांग्रेस की शिकायत पर चुनाव आयोग ने बड़ा एक्शन लिया है. (सांकेतिक तस्वीर)
NDTV
लखनऊ:

उत्तर प्रदेश की वोटर लिस्ट में सामने आई गंभीर गड़बड़ी पर मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) ने सख्त रुख अपनाया है. पीलीभीत की विधानसभा सीट संख्या 127 की वोटर लिस्ट में कुछ वोटरों के EPIC नंबर ऑनलाइन सर्च करने पर दूसरे वोटर का विवरण सामने आया है, जिला निर्वाचन अधिकारी की जांच में इस गड़बड़ी की पुष्टि हुई है.

कांग्रेस ने बुधवार को लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस करके सबूत सार्वजनिक किए. मामला सामने आते ही मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने पीलीभीत के निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (ERO) और वीआरसी ऑपरेटर को मतदाता सूची के काम से तत्काल हटाने के निर्देश दिए हैं. 

इसके साथ ही, दोनों के खिलाफ लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1950 की धारा 32 और भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं में कानूनी कार्रवाई करने को कहा गया है.

इतना ही नहीं, सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों की जवाबदेही भी तय करने के लिए रिपोर्ट मांगी गई है.

अब जांच सिर्फ पीलीभीत तक सीमित नहीं रहेगी. मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) ने उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में मतदाता सूचियों की इसी तरह की गड़बड़ियों की गहन जांच कराने और 48 घंटे के भीतर रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
UP Election, Election Commission, Pilibhit, Congress
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com