उत्तर प्रदेश के बहराइच के बाद अब सीतापुर से भी भेड़िये के हमले की खबर सामने आ रही है. सीतापुर में भेड़िये के हमले में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. बताया जा रहा है कि सिधौली थाना क्षेत्र के विकास खंड कसमंडा के नारायणपुर गांव में देर शाम भेड़िये ने दो लोगों पर हमला कर दिया. हमले में घायल महिला और बच्चे को आनन-फानन में प्राथमिक उपचार के लिए सीएचसी महमूदाबाद पहुंचाया गया. हमले की सूचना मिलते ही वन विभाग के अधिकारी भी सीएचसी पहुंचे और घायलों से पूछताछ की.
बच्ची पर किया हमला
नारायणपुर गांव निवासी सुमन देर शाम घर में खाना खाने के बाद अपने घर के बाहर चौकी पर बर्तन रखने गई थी. इस दौरान पड़ोस के बाग से भेड़िये ने हमला कर दिया. सुमन की सास ने लाठी डंडे लेकर भेड़िये को भगाया लेकिन तब तक वह सुमन को कई काट चुका था. सुमन पर हमला करने के बाद भेड़िये ने शौच गई दो लड़कियों पर हमला किया. हमले में साजिदा (20) वर्ष पुत्री शकील घायल हो गई. ग्रामीणों ने लाठी डंडे लेकर जंगली जानवर को किसी तरह भगाया और घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी में भर्ती कराया जहां इलाज चल रहा है. सूचना के बाद विधायक आशा मौर्य भी सीएचसी पहुंचे और घायलों से मुलाकात की.
-
कंपनी को बचाने में खो दिया परिवार का बड़ा हिस्सा, रेमंड ग्रुप के चेयरमैन गौतम सिंघानिया ने बयां किया दर्द -
'2022 के संकट में भारत हमारे साथ खड़ा रहा'- NDTV World Summit में बोले श्रीलंका के मंत्री चतुरंगा अबेसिंघे -
NDTV World Summit 2026: महंगे तेल का कारोबार पर कितना असर? गौतम सिंघानिया ने बताया -
विदेश में 2-3 दिन बाद क्यों याद आने लगता है घर का खाना? संयुक्ता नायर ने बताई दिलचस्प वजह -
EU-इंडिया ट्रेड डील ट्रैक पर, साल के अंत तक मुहर मुमकिन-NDTV WORLD Summit में बोले EU राजदूत -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026 | भारतीय एविएशन को नई ताकत, GE Aerospace अगले 9–10 साल में देगा 3,200 इंजन -
NDTV World Summit 2026: जर्मनी, इटली और यूरोपीय यूनियन के राजदूत ने क्या कुछ कहा -
AI से नहीं खत्म होंगी नौकरियां! टेक दिग्गज Andrew Ng ने बताया क्यों बेवजह है ‘Job Apocalypse’ का डर -
AI नहीं खा सकता आपकी नौकरी, बस करना होगा ये काम, टेक दिग्गज Andrew Ng ने किया दावा -
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस
बहराइच में आठ लोगों की मौत
बता दें बहराइच के महसी तहसील क्षेत्र में मार्च से ही लोगों पर भेड़ियों के हमले हो रहे हैं. बरसात के मौसम में हमले बढ़े और जुलाई से सोमवार रात तक इन हमलों से सात बच्चों सहित कुल आठ लोगों की मौत हो चुकी है. महिलाओं, बच्चों व बुजुर्गों सहित करीब तीन दर्जन लोग घायल हो चुके हैं. इनमें से करीब 20 लोग गंभीर रूप से घायल हैं.
परिवार के पांच सदस्यों पर किया हमला
उत्तर प्रदेश के बहराइच में भेड़ियों के हमलों के बीच मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में एक परिवार के पांच सदस्यों पर एक भेड़िए ने हमला कर दिया. परिवार के चीख-पुकार के बाद पड़ोसी और अन्य लोग मौके पर पहुंचे और भेड़िए को भगाया. (रिपोर्टर- समीर)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं