उत्तर प्रदेश के बहराइच में आदमखोर भेड़ियों के हमले खत्म होने का नाम नहीं ले रहे हैं. यहां लगातार आदमखोर भेड़िये लोगों को अपना निशाना बना रहे हैं. इसी बीच मंगलवार रात को भेड़िये ने एक सोती हुई बच्ची को अपना निशाना बनाया और उस पर हमला कर दिया. भेड़िया बच्ची को अपने साथ ले जा ही रहा था कि अचानक शोर मचाने पर घरवालों ने बच्ची को भेड़िये के चंगूल से बचाया और इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे. एक ही रात में बहराइच के दो अलग-अलग गांव में बच्चियों पर आदमखोर भेड़िये ने देर रात हमला किया.
बीती रात भेड़िये ने बच्ची पर किया हमला
एक बच्ची की हालत नाजुक होने पर उसे मेडिकल कालेज बहराइच रेफर कर दिया गया है. वहीं एक बच्ची का महसी स्वास्थ केंद्र में इलाज चल रहा है. खैरीघाट थाना क्षेत्र के ग्राम भवानीपुर में शिवानी अपनी मां के साथ फूस के घर में सो रही थी कि तभी अचानक भेड़िये ने हमला कर दिया और इस वजह से शिवानी घायल हो गई और रोने लगी. उसके रोने की आवाज सुनकर मां की आंख खुल गई और उन्होंने जोर-जोर से आवाज लगाकर गांव के लोगों को उठा दिया. इसके बाद मौके पर लोगों का तांता लग गया और बच्ची को भेड़िये के चंगुल के छुड़ाया.
-
NDTV World Summit 2026: पाकिस्तान और आतंकवाद के सवाल पर क्या बोले एस. जयशंकर? -
भारत और फ्रांस में प्रदर्शनों पर UN का दोहरा रवैया, आंदोलनों के पीछे अक्सर बाहरी ताकतें- एस जयशंकर -
S Jaishankar EXCLUSIVE | NDTV World Summit 2026: 26/11 के जिक्र पर अमेरिका को जयशंकर का जबरदस्त जवाब -
'लोग ट्रैवल करते रहेंगे, दुनिया घूमना मुश्किल नहीं' - NDTV World Summit 2026 में बोले जुबिन करकारिया -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026 | Marco Rubio से मुंबई में मुलाकात पर घिरे S Jaishankar, विपक्ष को दिया जवाब -
S Jaishankar EXCLUSIVE | NDTV World Summit 2026: Semiconductor Mission पर एस जयशंकर क्या कुछ बोले? -
एलन मस्क की उड़ने वाली गाड़ी नहीं, इस कार को पसंद करते हैं रेमंड चीफ गौतम सिंघानिया, खुद बताया कारण -
कंपनी को बचाने में खो दिया परिवार का बड़ा हिस्सा, रेमंड ग्रुप के चेयरमैन गौतम सिंघानिया ने बयां किया दर्द -
'2022 के संकट में भारत हमारे साथ खड़ा रहा'- NDTV World Summit में बोले श्रीलंका के मंत्री चतुरंगा अबेसिंघे -
विदेश में 2-3 दिन बाद क्यों याद आने लगता है घर का खाना? संयुक्ता नायर ने बताई दिलचस्प वजह
अबतक 10 लोगों की हो गई है मौत
बता दें कि भेड़ियों द्वारा किए गए हमलों में अबतक 9 लोगों की मौत हो चुकी है. इसमें से 8 बच्चे ही थे और एक व्यक्ति था, जिसकी भेड़िये के हमला करने के कारण मौत हो गई है. बता दें कि अबतक 5 भेड़ियों को पकड़ा जा चुका है. इनमें से एक भेड़िये को मंगलवार सुबह ही वन विभाग के अधिकारियों द्वारा पकड़ा गया था. हालांकि, इसके बाद भी मंगलवार रात को ही एक भेड़िये ने बच्ची पर हमला कर दिया.
वन विभाग ने किया ये दावा
वन विभाग ने दावा किया था कि जल्द ही छठे भेड़िये को भी पकड़ लिया जाएगा. हालांकि, कल देर रात घर में सो रही बच्ची पर ही भेड़िये ने हमला कर दिया. वन विभाग के अधिकारी छठे भेड़िये की तलाश में जुटी हुई है. जानकारी के मुताबिक छह भेड़िये ही हैं और इनमें से पांच भेड़ियों को पकड़ा जा चुका है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं