उत्तर प्रदेश के बहराइच में भेड़ियों के आतंक को लेकर जहां योगी सरकार चिंतित है तो वहीं झांसी पहुचीं कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य ने बेतुका बयान दिया है. उन्होंने कहा कि टीमें लगीं हुई हैं, जब मिलेगा तभी मारेंगे लेकिन भेड़िया सरकार से अधिक चालाक है, इसीलिए पकड़ में नहीं आ रहा है. हालांकि, उन्होंने कहा कि सरकार संवेदनशील है, जल्द ही उसे पकड़कर मार गिराएंगे. वन मंत्री खुद इस काम में लगे हैं.
कैबिनेट मंत्री झांसी में आयोजित भाजपा के सदस्यता अभियान में शामिल होने के लिये आई थीं. जहां उन्होंने पहले विकास कार्यों को लेकर अधिकारियों के साथ मीटिंग की. इसके बाद पार्टी के कार्यकर्ताओं से भी चर्चा की.
-
NDTV World Summit 2026: पाकिस्तान और आतंकवाद के सवाल पर क्या बोले एस. जयशंकर? -
भारत और फ्रांस में प्रदर्शनों पर UN का दोहरा रवैया, आंदोलनों के पीछे अक्सर बाहरी ताकतें- एस जयशंकर -
S Jaishankar EXCLUSIVE | NDTV World Summit 2026: 26/11 के जिक्र पर अमेरिका को जयशंकर का जबरदस्त जवाब -
'लोग ट्रैवल करते रहेंगे, दुनिया घूमना मुश्किल नहीं' - NDTV World Summit 2026 में बोले जुबिन करकारिया -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026 | Marco Rubio से मुंबई में मुलाकात पर घिरे S Jaishankar, विपक्ष को दिया जवाब -
S Jaishankar EXCLUSIVE | NDTV World Summit 2026: Semiconductor Mission पर एस जयशंकर क्या कुछ बोले? -
एलन मस्क की उड़ने वाली गाड़ी नहीं, इस कार को पसंद करते हैं रेमंड चीफ गौतम सिंघानिया, खुद बताया कारण -
कंपनी को बचाने में खो दिया परिवार का बड़ा हिस्सा, रेमंड ग्रुप के चेयरमैन गौतम सिंघानिया ने बयां किया दर्द -
'2022 के संकट में भारत हमारे साथ खड़ा रहा'- NDTV World Summit में बोले श्रीलंका के मंत्री चतुरंगा अबेसिंघे -
विदेश में 2-3 दिन बाद क्यों याद आने लगता है घर का खाना? संयुक्ता नायर ने बताई दिलचस्प वजह
क्या दिया बयान?
"अब आदमखोर भेड़िया मारे ही जाएंगे, जब मिलेगा तभी मारेंगे. ऐसा तो है नहीं कि वह बैठा होगा. हमारे वन मंत्री भी लगे हुए हैं. वह आदमखोर भेड़िया जो है. कल तो हमारे वनमंत्री वहीं पर बहराइच में थे. वह आदेश नहीं दे रहे हैं बल्कि अधिकारियों के संग बैठे हुए हैं कि इन्हें मारो. सरकार भी इसको लेकर काफी संवेदनशील है कि हमारे सरकार के मंत्री हैं जो जा रहे हैं. भेड़िया तो चालाक है ही."
अखिलेश पर पलटवार
सुल्तानपुर एनकाउंटर को लेकर अखिलेश द्वारा दिए गए बयान पर उन्होंने कहा कि वह कुछ भी बोलते हैं जो अपराध करेगा उसे सजा मिलेगी . मुख्यमंत्री नियम अनुसार कार्यवाही कर रहे हैं . वहीं उन्होंने जातीय जनगणना के सवाल पर कहा कि इसे बेवजह मुद्दा बनाया जा रहा है इससे जातियां पटेगी.
अखिलेश के बयान पर उन्होंने कहा कि देखिए मुझे उसके बारे में अधिक जानकारी नहीं है. मुख्यमंत्री जी ऐसे ही किसी को नहीं मारेंगे. आप ही बता रहे हैं कि वह एक लाख का इनामी था. अखिलेश यादव के बयान का मैं कोई मायने नहीं निकाल रही. लेकिन जो अपराध करेगा, जो कोई गलती करेगा उसको सजा मिलेगी. अखिलेश तो कुछ भी बोलते रहते हैं. उनके बोलने के लिए हम लोग यह कहने को बाध्य नहीं है कि वह न बोलें.
जातीय जनगणना को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि हम कांग्रेस की बात थोड़े ही मानेंगे. जाति जनगणना का मुद्दा बना लिया गया है. मेरे से पूछो तो जाति जनगणना जातियों को विभाजित कर देंगे. हम सबको सामूहिक रूप से मिलकर रहना चाहिए. प्रधानमंत्री का भी यही मानना है कि सबका साथ-सबका साथ-सबका विकास.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं