उत्तर प्रदेश में बिजली विभाग के नवाबगंज उपखंड अधिकारी (एसडीओ) को कार्यालय में आतंकी संगठन अलकायदा को खड़ा करने वाले आतंकी सरगना ओसामा बिन लादेन (Osama bin Laden) की तस्वीर लगाकर उसे ‘‘दुनिया का सबसे अच्छा जूनियर इंजीनियर'' बताने के लिए बुधवार को निलंबित कर दिया गया. अधिकारियों के मुताबिक दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (डीवीवीएनएल) में उपखंड अधिकारी (SDO)रवींद्र प्रकाश गौतम ने अपने कार्यालय में लादेन की तस्वीर लगाई थी, तस्वीर के नीचे लिखा था, ‘‘श्रद्वेय ओसामा बिन लादेन, विश्व का सर्वश्रेष्ठ अवर अभियंता.''
तस्वीर और संदेश सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद वरिष्ठ अधिकारियों ने घटना का संज्ञान लिया और एसडीओ को निलंबित करने का आदेश दिया. साथ ही कार्यालय से लादेन की तस्वीर भी हटा दी गई.जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह ने बताया कि इस मामले को गंभीरता से लिया गया है.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit | बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
उन्होंने कहा कि विद्युत विभाग के दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक अमित किशोर ने दोषी पाए जाने पर रवीन्द्र प्रकाश गौतम उपखंड अधिकारी, नवाबगंज के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए तत्काल निलंबन की कार्रवाई की है. उधर, एसडीओ रवींद्र प्रकाश गौतम ने अपने कदम का बचाव करते हुए कहा कि ‘‘कोई किसी को भी अपना आदर्श मान सकता है और ओसामा विश्व का सर्वश्रेष्ठ अवर अभियंता था, तस्वीर हट गई है लेकिन मेरे पास उसकी कई कापियां हैं.''
- ये भी पढ़ें -
* "'यह एक राष्ट्र मंदिर होगा'- CM योगी आदित्यनाथ ने राम मंदिर के गर्भगृह की नींव रखी
* लालू यादव ने फिर बताया कि तेजस्वी ही हैं उनके बाद 'नंबर 2'
*तबीयत खराब होने के बाद कॉन्सर्ट से जल्दी जल्दी बाहर निकले थे केके, अस्पताल जाते वक्त हुई मौत
नेशनल हेरॉल्ड मामले में सोनिया गांधी और राहुल गांधी को ED ने भेजा समन
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं