उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के हरदोई जिले में 12 साल के बच्चे के गले में पिछले सात साल से एक रुपए का सिक्का फंसा हुआ था. इस सिक्के को मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर और उनकी टीम ने एंडोस्कोपी के जरिए बाहर निकाला है. बच्चे के गले में सात साल से सिक्का फंसा होने की बात जानकर के डॉक्टर भी हैरान रह गए. दरअसल, बच्चे को पीलिया के इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज लाया गया था. एक्स-रे के दौरान सिक्का दिखाई दिया. परिवार का कहना है कि सात साल पहले बच्चे ने गलती से सिक्का निगल लिया था. सर्जरी करने वाले डॉक्टर विवेक सिंह ने बताया कि सिक्के ने गलना शुरू कर दिया था. सर्जरी के बाद बच्चा ठीक है, लेकिन डॉक्टरों की निगरानी में उसे अभी अस्पताल में ही रखा गया है.
बघौली थाना क्षेत्र के मुरलीपुरवा गांव के किसान महेश के 12 वर्षीय बेटे अंकुल को अप्रैल में पेट में दर्द हुआ था. प्राइवेट डॉक्टर की दवा से वह ठीक हो गया. फिर 4 जून को अंकुल को गले में दर्द होने लगा. इसके बाद बच्चे के दावा उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां ईएनटी सर्जन डॉ. विवेक सिंह ने उसके गले की जांच की. परिवार वालों ने डॉक्टर को बताया कि बच्चे ने कई साल पहले सिक्का निगल लिया था, लेकिन उसके बाद कोई परेशानी नहीं हुई. इसके बाद डॉक्टर ने बच्चे का एक्स-रे कराया, जिसमें सिक्का नजर आया.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?

दूरबीन से सर्जरी कर निकाला सिक्का
बुधवार को दूरबीन से सर्जरी कर अंकुल के गले में फंसा सिक्का निकाल दिया गया. निकाले गए 1 रुपए के सिक्के पर साल 2010 लिखा था. बच्चे के मामा ने बताया कि अंकुल जब पांच साल का था, तब उसने यह सिक्का निगल लिया था. बच्चे का आसपास के डॉक्टरों से इलाज कराया, लेकिन सिक्का नहीं निकला. हालांकि, बच्चे को इससे कोई दिक्कत नहीं हुई तो परिवार ने भी इस पर गौर नहीं किया. बच्चे को कभी-कभी उल्टी भी हो जाती थी.
गले में ही काला पड़ने गला था सिक्का
सर्जरी करने वाले डॉ. विवेक सिंह ने बताया कि एक्स-रे कराने पर फूड पाइप की एक तरफ सिक्का फंसा हुआ दिखा. वह काला पड़ने लगा था. सिक्का इस तरह फंसा हुआ था कि बच्चे को ज्यादा परेशानी नहीं हुई, लेकिन डेढ़ महीने पहले उसे पीलिया हो गया. तब उसका इलाज करने वाले डॉक्टर ने भी परिवार को बताया, लेकिन उन्होंने ध्यान नहीं दिया. जिला अस्पताल लाने पर सर्जरी के जरिए सिक्का निकाला गया.
सिक्का फंसने से रुक गया शारीरिक विकास : डॉक्टर
डॉक्टर ने बताया, "यह अजीब मामला है कि एक सिक्का 7 साल तक फंसा रहा. इससे बच्चे का विकास रुक गया और 12 साल के बच्चे जितना शारीरिक विकास नहीं हुआ."
डॉक्टर ने यह भी कहा कि इससे कई दिक्कतें हो सकती थी और इससे इंफेक्शन भी हो सकता था. सिक्के को निकालने के बाद भी दिक्कतें हो सकती है, इसके लिए परिवार को रेगुलर चेकअप की सलाह दी गई है.
ये भी पढ़ें :
* Analysis: BSP जीरो पर आउट पर 'INDIA' को दे गई बड़ी चोट; जानें- UP और MP में कैसे बिगाड़ा खेल?
* NDA के सहयोगी- किसमें कितना है दम? क्या गठबंधन में है कोई कमजोर कड़ी
* UP Lok Sabha Result 2024: समाजवादी पार्टी ने कुर्मी बहुल सीटों पर बीजेपी को इस तरह दी मात
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं