विज्ञापन
This Article is From Mar 12, 2026

महाकुंभ की वायरल गर्ल ने किया था शादी के लिए प्रपोज, मुस्लिम बॉयफ्रेंड ने किया था मोनालिसा को मना, बोले- 6 महीने 60 साल बराबर

Monalisa Love Story: महाकुंभ की वायरल गर्ल के नाम से मशहूर मोनालिसा ने अपने बॉयफ्रेंड फरमान से 6 महीने के डेटिंग के बाद शादी कर ली है.  

महाकुंभ की वायरल गर्ल ने किया था शादी के लिए प्रपोज, मुस्लिम बॉयफ्रेंड ने किया था मोनालिसा को मना, बोले- 6 महीने 60 साल बराबर
मोनालिसा ने 6 महीने डेटिंग के बाद मुस्लिम बॉयफ्रेंड से की शादी

सोशल मीडिया पर तेजी से लोकप्रिय हुई महाकुंभ की वायरल गर्ल के नाम से पहचान बनाने वाली मोनालिसा भोसले एक बार फिर चर्चा में हैं. इस बार वजह उनका निजी जीवन है. दरअसल, मोनालिसा ने अपने प्रेमी फरमान खान से शादी कर ली है. बुधवार की शाम करीब 5.45 बजे मोनालिसा भोसले और फारमान खान ने तिरुवनंतपुरम के पूवर इलाके में एक लोकल मंदिर में शादी की. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसके बीच अब मोनालिसा ने मीडिया से बातचीत में शादी की खुशी को बयां किया और बताया कि वह 6 महीने से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं, जिसके बाद शादी करने का फैसला लिया. 

मोनालिसा ने 6 साल किया पति को डेट

मोनालिसा ने कहा, हमने केरल में शादी करने का फैसला इसलिए लिया क्योंकि हमें नयनार मंदिर पसंद आया. केरल के लोग बहुत अच्छा हैं. इसी पर फरमान ने कहा, यहां के लोग बहुत सपोर्टिव हैं और हमने 6 साल डेट किया है. यह 6 महीने 6 साल के प्यार के तरह थे. इसलिए हमने शादी करने का फैसला किया. हम फिल्म की शूटिंग के दौरान मिले और साथ काम किया. हमने बात की. मोनालिसा ने प्रपोज किया. मैंने ना किया लेकिन मोनालिसा ने मुझे मना लिया. 

ये भी पढ़ें- मोनालिसा को फिल्म में लेकर बुरे फंसे सनोज मिश्रा, मस्लिम बॉयफ्रेंड से शादी पर भड़के, कहा- ये बगावत नहीं लव जिहाद है

मोनालिसा का परिवार था खिलाफ

मीडिया से बातचीत में मोनालिसा ने कहा, मेरा परिवार मेरी शादी किसी और से करवाना चाहता था. वो मुझे मंजूर नहीं था और मैंने मना कर दिया. अब मैं शादी के बाद खुश हूं. IANS की जानकारी के अनुसार, शादी से पहले मोनालिसा और फरमान थंपनूर पुलिस स्टेशन पहुंचे थे, जहां उन्होंने पुलिस से सुरक्षा की मांग की थी. मोनालिसा का आरोप था कि उनका परिवार इस रिश्ते के खिलाफ है और उन्हें जबरन घर वापस ले जाने की कोशिश कर रहा है. परिवार उन पर किसी रिश्तेदार से शादी करने का दबाव डाल रहा था. इसी वजह से उन्होंने पुलिस से मदद मांगी ताकि वे अपने फैसले के अनुसार जीवन जी सकें.

पुलिस तक पहुंचा मामला

पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया और मोनालिसा के पिता जय सिंह भोसले को बुलाकर उनसे बातचीत की. पुलिस ने परिवार को समझाया कि मोनालिसा अब वयस्क हैं और कानून के अनुसार उन्हें यह पूरा अधिकार है कि वे अपनी पसंद से जीवन साथी चुनें और जहां चाहें वहां रह सकें. इसके बाद माहौल थोड़ा शांत हुआ और शाम को मंदिर में विवाह संपन्न हो गया. शादी में सीपीआई(एम) के स्टेट सेक्रेटरी एम. वी. गोविंदन मौजूद रहे. 

ये भी पढ़ें- महाकुंभ वाली मोनालिसा के 'दिलजानिया' ने उड़ाया गर्दा, कजरारी आंखों वाली वायरल गर्ल का सॉन्ग एक करोड़ के पार

मोनालिसा के बारे में 

मोनालिसा भोसले को सोशल मीडिया पर महाकुंभ मेले के दौरान लोकप्रियता हासिल हुई थी. उनकी तस्वीरें और वीडियो तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो गए थे. लोग उन्हें 'कुंभ ब्यूटी' कहने लगे. इसी लोकप्रियता के बाद उन्हें सिनेमा में काम करने का अवसर मिला और वह अपनी पहली फिल्म की शूटिंग के लिए केरल आई हुई हैं. बताया जा रहा है कि फिल्म की शूटिंग विज्हिंजम और पूवर में चल रही थी. इसी दौरान उनके निजी जीवन से जुड़ा यह विवाद सामने आ गया. मोनालिसा मध्य प्रदेश के इंदौर की रहने वाली हैं, जबकि फरमान खान महाराष्ट्र से आते हैं. दोनों ने पुलिस को बताया कि उन्होंने शादी के लिए केरल को इसलिए चुना, क्योंकि उन्हें लगा कि यहां उन्हें शांत माहौल मिलेगा और वे बिना किसी बड़े विवाद के अपना फैसला ले सकेंगे.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Monalisa, Monalisa Bhosle, Mahakumbh Girl, Mahakumbh Viral Girl
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com