उत्तर प्रदेश के चंदौली पहुंचे केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने गुरुवार को इंडिया गठबंधन, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव पर जमकर हमला बोला. उन्होंने गांधी परिवार से रायबरेली और अमेठी से चुनाव लड़ने को लेकर कहा कि मुझे तो लगता था कि गांधी परिवार पलायन कर गया, क्योंकि उनकी प्लानिंग में यूपी कहीं नजर नहीं आता था. राहुल गांधी वायनाड में जाकर यूपी के लोगों के लिए जो शब्द बोलते थे, वो उत्तर प्रदेश की जनता भूली नहीं है.
अनुराग ठाकुर ने कहा कि जब राहुल गांधी यूपी में आए थे तो 40 लोग भी आसपास नजर नहीं आए, वो क्या सोच के चुनाव लड़ेंगे. यूपी की जनता करारा जवाब देने का इंतजार कर रही है. वायनाड में भी कम्युनिस्ट ने रंग दिखा दिया है
-
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि ये कैसा गठबंधन है, जो एक दूसरे को नीचा दिखाने से पीछे नहीं हटता है, अहंकार सिर चढ़कर बोल रहा है. इंडिया गठबंधन इसलिए टूटा, क्योंकि न तो इनके पास नेता था, न नीति थी और नियत में तो खोट हमेशा ही नजर आता है.
यूपी में एसआईटी जांच में पाए गए 13000 अवैध मदरसों को लेकर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि ये ऐसे कदम हैं जो राष्ट्र सुरक्षा के जरूरी है, जब एक बार आपके सामने रिपोर्ट आएगी तो पता चलेगा कि क्या चुनौतियां थीं, क्या इसमें चल रहा था, क्यों करवाने की जरूरत पड़ी. इन सब पहलुओं पर उत्तर प्रदेश सरकार बेहतर बता सकती है.
उन्होंने कहा कि भारत में जिनको कई सालों तक वोट बैंक बनाकर कांग्रेस चलती रही. आज वो कांग्रेस से छिटक गया है, क्योंकि उनका अपना कोई है तो वो मोदी है. मोदी में उनका विश्वास है और उनका उत्थान करने के लिए भी मोदी की ही गारंटी है.
अनुराग ठाकुर चंदौली और गाजीपुर लोकसभा सीट की कलस्टर मीटिंग करने चंदौली जिला मुख्यालय स्थित बीजेपी कार्यालय पहुंचे थे. रास्ते में कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया. इस दौरान केंद्रीय मंत्री ने नर्सिंग छात्राओं का भी उत्साह बढ़ाया. उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ खुद सेल्फी भी ली.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं