विज्ञापन

अखिलेश को उन्हीं के 'हथियार' से घेर रहे हैं ओमप्रकाश राजभर, 29 नवंबर को आजमगढ़ में करेंगे गैर यादव ओबीसी रैली

सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर ने 29 नवंबर को आजमगढ़ में होने वाली उनकी रैली के बाद सपा प्रमुख अखिलेश यादव का एक और गढ़ उनके हाथ से निकल जाएगा. उन्होंने कहा है कि 29 नवंबर को आजमगढ़ के आईटीआई मैदान में सामाजिक समरसता महारैली आयोजित की जाएगी.

अखिलेश को उन्हीं के 'हथियार' से घेर रहे हैं ओमप्रकाश राजभर, 29 नवंबर को आजमगढ़ में करेंगे गैर यादव ओबीसी रैली
लखनऊ:

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के प्रमुख और उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधा है. उन्होंने आजमगढ़ में 29 नवंबर को होने वाली सामाजिक समरसता महारैली को लेकर चुनौती दी है. उन्होंने दावा किया कि महारैली के जरिए पूर्वांचल में गैर-यादव पिछड़े और बहुजन समाज की एकजुटता प्रदर्शित की जाएगी.

सुभासपा ) प्रमुख ने अखिलेश यादव को संबोधित करते हुए कहा कि उनके 'काल्पनिक गढ़' एक के बाद एक ढह रहे हैं. कन्नौज के बाद अब आजमगढ़ में भी उनकी विदाई का बाजा बजने वाला है. उन्होंने कहा कि पीडीए के नाम पर किए जा रहे दावों की वास्तविकता 29 नवंबर को आजमगढ़ में दिखाई देगी.

क्या आरोप लगा रहे हैं ओम प्रकाश राजभर

उन्होंने कहा कि आजमगढ़ के आईटीआई मैदान में सुभासपा की विशाल सामाजिक समरसता महारैली आयोजित की जाएगी. उन्होंने अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए कहा कि रैली की वीडियो रिकॉर्डिंग कराकर देख लीजिएगा कि कैसे उनका किला ढह रहा है. राजभर ने दावा किया कि इस महारैली के माध्यम से पूर्वांचल के दलितों, पिछड़ों और खासकर गैर-यादव पिछड़ा समाज की एकजुटता का शंखनाद किया जाएगा.

उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव आजमगढ़ को अपना गढ़ बताते हैं, लेकिन इसी क्षेत्र में पहली बार बहुजन समाज अपनी आवाज बुलंद करने जा रहा है. मंत्री ने कहा कि पीडीए के नाम पर राजनीति करने वालों को अब राजभर, निषाद, चौहान, प्रजापति, पटेल, पाल समेत अन्य गैर-यादव पिछड़ी जातियों की ताकत को समझना होगा. उन्होंने आरोप लगाया कि इन समुदायों को केवल चुनाव के समय याद करने की राजनीति का दौर अब खत्म हो रहा है. राजभर ने अपने संदेश का समापन 'जय भारत, जय श्रीराम, जय परशुराम, जय श्रीकृष्ण और जय महाराज सुहेलदेव' के उद्घोष के साथ किया.

सपा का कितना बड़ा गढ़ है आजमगढ़

आजमगढ़ समाजवादी पार्टी के उत्तर प्रदेश में मजबूत गढ़ों में से एक है. यहां दो आरक्षित सीटों समेत विधानसभा की कुल 10 सीटें हैं. साल 2022 के चुनाव में सपा ने यहां की सभी 10 विधानसभा सीटों पर जीत का परचम लहराया था. सपा के 10 विधायकों में चार यादव शामिल थे. आजमगढ़ लोकसभा सीट का प्रतिनिधित्व अखिलेश यादव और उनके पिता मुलायम सिंह यादव भी कर चुके हैं. साल 2024 के लोकसभा चुनाव में अखिलेश यादव के भाई धर्मेंद्र यादव ने वहां से जीत दर्ज की थी.

ये भी पढ़ें: देश में लव जिहाद के नाम पर... लॉरेंस बिश्नोई गैंग की अब आमिर खान को खुली धमकी, 3 बार घर की रेकी भी की

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
UP Assembly Election 2027, Up Election 2027, Akhilesh Yadav, Omprakash Rajbhar
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com