Assembly Polls 2022 : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग आज सुबह 7 बजे से जारी है. वहीं इस बार मतदान करने आए वोटरों के लिए कुछ खास बूथ बनाए गए हैं, जो आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं. नोएडा के एक मॉडल बूथ को गुब्बारों से बेहतरीन तरीके से सजाया गया है. साथ ही इस बूथ पर सेल्फी प्वाइंट भी बनाए गए हैं. वोट करने आए मतदाता सेल्फी लेते दिखाई दिए.
इस मॉडल बूथ पर लोगों के बैठने के लिए वेटिंग एरिया बना है. वेटिंग एरिया में लोगों के बैठने के लिए कुर्सियां रखी गई हैं. पहली बार वोट डालने वालों का पहला अनुभव यादगार रहे, उसके भी इंतजाम किए गए हैं. उन्हें कार्ड दिया जा रहा है.
-
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
किसानों का गढ़ कहलाने वाले पश्चिमी UP से शुरू हुआ चुनावी 'महासमर' : 10 अहम बातें
नोएडा के डीएम सुहास एल वाई ने बताया कि हम चुनाव को एक पर्व की तरह मना रहे हैं. लोग खुशी के माहौल में आ रहे हैं. उनके लिए वेटिंग एरिया बना हुआ है. लाइट म्यूजिक और पढ़ने के लिए किताब के भी इंतजाम किए गए हैं. मतदान के दौरान कोरोना गाइडलाइन का पालन किया जा रहा है.
चुनाव को लेकर जिले में 1840 बूथ बनाए गए हैं. इनमें से 250 से ज्यादा आदर्श बूथ हैं. साथ ही सुरक्षा को लेकर व्यापक इंतजाम किए गए हैं. पारामिलिट्री फोर्स की भी तैनाती की गई है. लगातार निगरानी की जा रही है. डीएम सुहास एल वाई ने अपील की है कि लोग लोग वोटिंग के लिए आएं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं