- यूपी एटीएस ने मदरसे के नाम पर चंदा लेकर पाकिस्तानी आतंकियों को भेजने वाले मोहम्मद जफर को गिरफ्तार किया है.
- जफर पर आरोप है कि वह जैश-ए-मोहम्मद से जुड़ा है और मसूद अजहर के भाषणों से प्रभावित था.
- आरोपी जफर बिहार के पूर्णिया के मीरगंज इलाके का निवासी है और उसे १६ अगस्त को गिरफ्तार किया गया था.
मदरसे के नाम पर लोगों से चंदा लेकर पाकिस्तान में आंतकियों को भेजने वाले एक शख्स को यूपी एटीएस ने गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी की पहचान 24 साल के मोहम्मद जफर के रूप में हुई है. उसे जैश-ए-मोहम्मद से जुड़ा बताया जा रहा है. यूपी एटीएस ने जफर को 16 अगस्त को गिरफ्तार किया है. आज जफर की गिरफ्तारी की जानकारी दी गई है. एटीएस की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार
जफर पर आरोप था कि वह एक मदरसे के नाम पर चंदा इकट्ठा करता था और उसे पाकिस्तान भेजता था.
ATS ने बताया कि वह मसूद अजहर के भाषणों से प्रभावित था और कथित तौर पर सोशल मीडिया के जरिए लोगों को हिंसक जिहाद के लिए उकसाता था. जफर की गिरफ्तारी के बारे में एटीएस ने प्रेस नोट जारी कर और जानकारियां साझा की है.
गिरफ्तार जफर बिहार के पूर्णिया का रहने वाला है. उसके पिता का नाम जहीर है. एटीएस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार जफर पूर्णिया के रौटा थाना क्षेत्र के मीरगंज का रहने वाला है.

मो. जफर की गिरफ्तारी के बारे में यूपी एटीएस द्वारा साझा प्रेस नोट.
बंगाल में भी पाकिस्तान की जासूसी के आरोप में एक गिरफ्तार
इधर बंगाल में भी पाकिस्तानी जासूस होने के शक में राज्य की स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने एक और संदिग्ध को पकड़ा है. STF ने दिनहाटा-2 ब्लॉक के बॉर्डर से लगे नाजिरहाट-2 के दिघलातरी इलाके से मिठू रहमान (35) नाम के एक युवक को ISI का जासूस होने के शक में गिरफ्तार किया है.
गिरफ्तार किए गए शख्स पर भारतीय SIM कार्ड का इस्तेमाल करके पाकिस्तान में जानकारी भेजने के गंभीर आरोप लगे हैं. इससे पहले, STF ने शुक्रवार देर रात दिनहाटा-2 ब्लॉक के साहेबगंज और नयारहाट से सटे बॉर्डर इलाकों में चलाए गए एक स्पेशल ऑपरेशन में रशीदुल हक, नसीरुद्दीन और सैफुल नाम के तीन युवकों को पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI का जासूस होने के शक में गिरफ्तार किया था.
नकली नोटों की तस्करी के साथ-साथ पाक की जासूसी का आरोप
बिना किसी खबर के, मिठू रहमान की गिरफ्तारी से बॉर्डर इलाके में हलचल बढ़ गई है. पुलिस और खुफिया सूत्रों के मुताबिक, सीक्रेट सोर्स से मिली पक्की जानकारी के आधार पर दिघलातरी इलाके में छापेमारी करके युवक को गिरफ्तार किया गया. शुरुआती पूछताछ और उसके डिजिटल डिवाइस की जांच के बाद, जांच करने वालों ने उसे गिरफ्तार करने का फैसला किया. मिठू रहमान को आज दिनहाटा कोर्ट में पेश किया गया. कोर्ट सूत्रों के मुताबिक, उस पर नकली नोटों की तस्करी के अलावा पाकिस्तानी जासूस होने का भी आरोप है.
यह भी पढ़ें - 'गद्दारी नहीं कर सकता' रिटायर्ड फौजी ने 8 पन्ने के सुसाइड नोट में लिया पाकिस्तानी जासूस का नाम
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं