हाल ही में कांग्रेस (Congress) छोड़ समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) में शामिल हुए इमरान मसूद (Imran Masood) के तेवर बग़ावती हो गए हैं. 12 जनवरी को इमरान मसूद सपा में शामिल हुए थे उनके साथ कांग्रेस के विधायक मसूद अख़्तर भी सपा में शामिल हुए थे लेकिन इमरान मसूद अब अखिलेश से नाराज़ हो गए हैं क्योंकि इनकी सीट से सपा किसी और को टिकट दे रही है.
सूत्रों की मानें सपा ने बदली परिस्थितियों में इमरान मसूद को MLC बनाने का ऑफ़र दिया है लेकिन इमरान मानने को तैयार नहीं हैं और अब बसपा में अपनी संभावनाएं तलाश रहे हैं.
-
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
दरअसल, बीजेपी सरकार में मंत्री धर्म सिंह सैनी के सपा में शामिल होने से अब इमरान मसूद का सियासी समीकरण बिगड़ता दिख रहा है. सूत्रों के मुताबिक इमरान मसूद को पहले नकुड़ से टिकट दिया जाना था लेकिन बीजेपी से आए धर्म सिंह सैनी ने उनका समीकरण बिगाड़ दिया. फिर बेहट विधानसभा टिकट के लिए दावेदारी पेश की गई तो वहां से सपा के नरेश सैनी बीजेपी में शामिल हो गए और वहां से शाही इमाम के दामाद उमर अली खान की दावेदारी पेश हो गई है.
कांग्रेस से सपा में आए पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कद्दावर नेता इमरान मसूद का क्या होगा?
ऐसे में इमरान मसूद की संभावनाओं पर पानी फिर गया है. हालात ऐसे हैं कि इमरान मसूद के साथ सपा में आए सहारनपुर देहात के सिटिंग विधायक मसूद अख्तर का टिकट भी कन्फर्म नहीं है क्योंकि यहां से सपा मुखिया मुलायम सिंह के करीबी आशु मलिक की मजबूत दावेदारी है.
'20 तारीख तक हर दिन एक मंत्री, 3-4 विधायक देंगे इस्तीफा' : योगी कैबिनेट छोड़ने वाले मंत्री का दावा
ऐसे में इमरान मसूद और उनके करीबी को सपा टिकट के लिए खासी जद्दोजहद करनी पड़ रही है. मसूद ने समाजवादी पार्टी में शामिल होने के पहले कहा था कि यूपी में मुख्य मुकाबला समाजवादी पार्टी और बीजेपी के बीच है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं