यूपी के लखीमपुर में एक प्राइवेट बस और ट्रक के बीच टक्कर हो गई. इस हादसे में मौके पर ही 6 लोगों की मौत हो गई. जबकि 24 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं. जानकारी के अनुसार देर तक घायल लोग सड़क किनारे पड़े रहे. हालांकि घायलों को अब अस्पातल में भर्ती किया गया है. जहां उनका इलाज किया जा रहा है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस घटना पर दुख जाहिर करते हुए घायलों के समुचित इलाज के निर्देश दिए हैं.
पुलिस उपाधीक्षक प्रीतम पाल सिंह ने बताया कि धौरहरा से यात्रियों को लेकर लखनऊ जा रही एक निजी बस की राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 730 पर ऐरा पुल पर सामने से आ रहे एक ट्रक से जोरदार टक्कर हो गई. मृतक संख्या बढ़ने की भी आशंका है.
-
दीप प्रज्वलन से हुआ NDTV वर्ल्ड समिट 2026 का शानदार आगाज़ -
मोहिनी डे के म्यूजिक से सजी NDTV वर्ल्ड समिट 2026 की शुरुआत -
NDTV World Summit 2026: PM मोदी से जयशंकर तक... NDTV के मंच पर आज दुनिया की नजर -
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का आगाज... मोहिनी डे ने दी प्रस्तुति, एक मंच पर जमा हो रहे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
NDTV World Summit का हुआ आगाज... डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड समेत पहले दिन किन मुद्दों पर हो रही बात? -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
उन्होंने बताया कि सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने बचाव का काम शुरू कराया और घटना में बुरी तरह पिचक चुकी बस को गैस कटर से काट कर मृतकों और घायलों को बाहर निकाला गया दुर्घटना में घायल हुए लोगों को जिला अस्पताल भिजवाया गया है. सूत्रों के मुताबिक शवों की शिनाख्त की जा रही है.
राज्य सरकार के एक प्रवक्ता के मुताबिक, मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्माओं की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की है. साथ ही दुर्घटना में घायल लोगों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर उनके समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं. साथ ही राहत कार्य को युद्ध स्तर पर चलाने के आदेश भी जारी किए हैं. (भाषा इनपुट के साथ)
VIDEO: राजस्थान कांग्रेस संकट: अशोक गहलोत को क्लीन चिट, 3 नेताओं पर कार्रवाई की सिफारिश
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं