विज्ञापन
This Article is From Aug 06, 2019

उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता के लिए बनाया ग्रीन कॉरिडोर, एयरपोर्ट से एम्स 14KM की दूरी 18 मिनट में हुई तय

दिल्ली यातायात पुलिस ने उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता को आईजीआई हवाईअड्डे से एम्स के ट्रॉमा सेंटर तक लाने के लिए एक ग्रीन कॉरिडोर (निर्बाध रास्ता) बनाया और 14 किलोमीटर की दूरी 18 मिनट में तय की.

उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता के लिए बनाया ग्रीन कॉरिडोर, एयरपोर्ट से एम्स 14KM की दूरी 18 मिनट में हुई तय
दिल्ली एयरपोर्ट से एम्स के लिए बनाया गया ग्रीन कॉरिडोर
  • उन्नाव गैंगरेप पीड़िता के लिए ग्रीन कॉरिडोर
  • दिल्ली एयरपोर्ट से एम्स तक 18 मिनट में पहुंचा
  • ट्रॉमा सेंटर के आईसीयू में भर्ती
नई दिल्ली:

दिल्ली यातायात पुलिस ने उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता को आईजीआई हवाईअड्डे से एम्स के ट्रॉमा सेंटर तक लाने के लिए एक ग्रीन कॉरिडोर (निर्बाध रास्ता) बनाया और 14 किलोमीटर की दूरी 18 मिनट में तय की. पुलिस ने बताया कि पिछले सप्ताह सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हुई पीड़िता को उच्चतम न्यायालय के आदेश के बाद सोमवार को लखनऊ से हवाई मार्ग के जरिए सोमवार शाम दिल्ली लाया गया. इस संबंध में एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि एम्स के डॉक्टरों की सलाह पर पीड़िता को निर्बाध रास्ता मुहैया कराया गया.

उन्नाव रेप केस : कुलदीप सेंगर को न्यायिक हिरासत में भेजा,पीड़ित लड़की दिल्ली पहुंची

एंबुलेंस हवाईअड्डे के टर्मिनल-1 से रात नौ बजे चली और एम्स ट्रॉमा सेंटर में रात नौ बजकर 18 मिनट पर पहुंच गयी. पीड़िता को टर्मिनल-1 से थिम्मैया मार्ग, परेड मार्ग, जीजीआर, धौला कुआं लूप, रिंग रोड, मोती बाग फ्लाईओवर, हयात फ्लाईओवर और राजनगर फ्लाईओवर के नीचे से झंडू सिंह मार्ग से होते हुए आपातकालीन द्वार के जरिए अस्पताल पहुंचाया गया. सूत्रों के अनुसार पीड़िता को सोमवार रात ट्रॉमा सेंटर के आईसीयू में भर्ती किया गया.

उन्नाव रेप मामला: सुप्रीम कोर्ट ने पीड़िता को इलाज के लिए एयरलिफ्ट कर लखनऊ से दिल्ली लाने की दी इजाजत

उन्होंने बताया कि पीड़िता को एम्स ट्रॉमा सेंटर में भर्ती किया गया है और डॉक्टरों की एक टीम उसकी स्थिति पर नजर रख रही है. पीड़िता और उसका वकील 28 जुलाई को रायबरेली में एक सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए थे. इस घटना में पीड़िता की चाची और मौसी की मौत हो गई थी. इस मामले में पीड़िता के परिजनों ने आरोप लगाया था कि यह घटना कोई हादसा नहीं, बल्कि इसे बलात्कार के आरोपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर ने अंजाम दिलाया.

Video: सीबीआई ने विधायक कुलदीप सेंगर के ठिकानों पर की छापेमारी

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Unnao Rape Survivor, AIIMS, Delhi Airport, Green Corridor
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com