सुदीप्तो सेन के निर्देशन में बनी अदा शर्मा स्टारर ‘द केरल स्टोरी'(The Kerala Story) फिल्म को लेकर इन दिनों राजनीति हो रही है. फिल्म को जहां लोगों को खूब समर्थन मिल रहा है वहीं इसका विरोध भी हो रहा है. तमिलनाडु (Tamil Nadu) में थिएटर एंड मल्टीप्लेक्स ओनर्स एसोसिएशन ने फिल्म को नहीं दिखाने का फैसला किया है. इधर एमपी और यूपी के सीएम ने फिल्म को टैक्स फ्री (Tax Free) करने की घोषणा की है. अब बिहार में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने इसके लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पत्र लिखा है.
गिरिराज ने कहा कि यह फिल्म समसामयिक सामाजिक मुद्दों पर आधारित अत्यंत महत्वपूर्ण फिल्म है. मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश जैसे राज्यों ने इसे टैक्स फ्री किया है. नीतीश कुमार से अनुरोध किया कि बिहार में भी द केरल स्टोरी को टैक्स फ्री किया जाए ताकि राज्य की अधिकाधिक जनता इसे देख सके. केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बिहार में भी फिल्म द केरला स्टोरी को टैक्स फ्री करने की मांग की. गिरिराज सिंह ने ट्वीट किया है- The Kerala Story को यूपी की तर्ज पर बिहार में भी टैक्स फ्री किया जाना चाहिए. यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने सूबे में फिल्म को टैक्स फ्री करने की बात कही है.
-
EU-इंडिया ट्रेड डील ट्रैक पर, साल के अंत तक मुहर मुमकिन-NDTV WORLD Summit में बोले EU राजदूत -
NDTV WORLD SUMMIT : जर्मनी, इटली और यूरोपीय यूनियन के राजदूत ने क्या कुछ कहा -
AI से नहीं खत्म होंगी नौकरियां! टेक दिग्गज Andrew Ng ने बताया क्यों बेवजह है ‘Job Apocalypse’ का डर -
राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस... निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया नया फॉर्मूला -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: अप्रेजल और शादी के जिक्र पर क्या बोले निखिल कामत? -
AI नहीं खा सकता आपकी नौकरी, बस करना होगा ये काम, टेक दिग्गज Andrew Ng ने किया दावा -
NDTV World Summit 2026: भारत की Growth Story पर निखिल कामत का नजरिया, AI को लेकर क्या दी चेतावनी? -
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस -
कार की सर्विस समय पर कराते हैं, शरीर की क्यों नहीं? लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी की काम की सलाह -
क्या AI इस जमाने का असुर है? न्यू यॉर्क वेदांत सोसाइटी के रेजिडेंट मिनिस्टर स्वामी सर्वप्रियानंद ने दिया जवाब
इससे पहले पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने अपने राज्य में फिल्म पर बैन लगाने का ऐलान किया है. उन्होंने कहा कि कश्मीर के लोगों को कश्मीर फाइल्स के जरिए बदनाम करने के बाद केरल के लोगों को ‘द केरला स्टोरी'के माध्यम से बदनाम किया जा रहा है. ममता बनर्जी ने कहा फिल्म में तथ्यों को तोड़ृ मरोड़ कर दिखाया गया है. इसलिए नफरत और हिंसा को टालने के लिए पश्चिम बंगाल में फिल्म को बैन किया गया है. इसके साथ ही ममता बनर्जी ने कहा कि उन्हें आशंका है कि पश्चिम बंगाल को बदनाम करने के लिए बंगाल फाइल्स बनाने की तैयारी हो रही है.
यह भी पढ़े :
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं