कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 (Karnataka Assembly Elections 2023) में कांग्रेस (Congress) की मुश्किलें बढ़ गई हैं. कर्नाटक की "संप्रभुता" को लेकर कांग्रेस के ट्विटर हैंडल पर किए गए एक पोस्ट के बाद बीजेपी ने चुनाव आयोग में इसकी शिकायत की थी. इसके बाद चुनाव आयोग ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को नोटिस भेजा है. चुनाव आयोग ने खरगे से इस सोशल मीडिया पोस्ट पर स्पष्टीकरण मांगा है, जिसे सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) का बयान बताया जा रहा है. चुनाव आयोग ने कहा कि यह राजनीतिक दलों की तरफ से किए गए शपथ का उल्लंघन है. चुनाव आयोग ने खरगे से सोशल मीडिया पोस्ट के संबंध में पॉलिसी स्पष्ट करने और इसमें सुधार के उपाय बताने को भी कहा है.
दरअसल, सोनिया गांधी ने 6 मई को कर्नाटक के हुबली में एक रैली की थी. सोनिया की यह कर्नाटक में पहली और आखिरी रैली थी. रैली खत्म होने के बाद कांग्रेस पार्टी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर ट्वीट कर लिखा- '6.5 करोड़ कर्नाटक वासियों को कांग्रेस पार्लियामेंट्री पार्टी (CPP) चेयरपर्सन सोनिया गांधी का स्ट्रॉन्ग मैसेज. कांग्रेस कर्नाटक की साख, संप्रभुता और अखंडता पर कभी आंच नहीं आने देगी.' हालांकि, कांग्रेस के प्रवक्ता कह रहे हैं कि सोनिया गांधी ने ऐसा कुछ नहीं कहा.
-
विदेश में 2-3 दिन बाद क्यों याद आने लगता है घर का खाना? संयुक्ता नायर ने बताई दिलचस्प वजह -
EU-इंडिया ट्रेड डील ट्रैक पर, साल के अंत तक मुहर मुमकिन-NDTV WORLD Summit में बोले EU राजदूत -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026 | भारतीय एविएशन को नई ताकत, GE Aerospace अगले 9–10 साल में देगा 3,200 इंजन -
NDTV World Summit 2026: जर्मनी, इटली और यूरोपीय यूनियन के राजदूत ने क्या कुछ कहा -
AI से नहीं खत्म होंगी नौकरियां! टेक दिग्गज Andrew Ng ने बताया क्यों बेवजह है ‘Job Apocalypse’ का डर -
राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस... निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया नया फॉर्मूला -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: अप्रेजल और शादी के जिक्र पर क्या बोले निखिल कामत? -
AI नहीं खा सकता आपकी नौकरी, बस करना होगा ये काम, टेक दिग्गज Andrew Ng ने किया दावा -
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस -
कार की सर्विस समय पर कराते हैं, शरीर की क्यों नहीं? लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी की काम की सलाह
CPP Chairperson Smt. Sonia Gandhi ji sends a strong message to 6.5 crore Kannadigas:
— Congress (@INCIndia) May 6, 2023
"The Congress will not allow anyone to pose a threat to Karnataka's reputation, sovereignty or integrity." pic.twitter.com/W6HjKYWjLa
चुनाव आयोग से मिला था बीजेपी का डेलीगेशन
इसी पोस्ट को लेकर बीजेपी ने चुनाव आयोग से शिकायत की थी. बीजेपी का आरोप है कि सोनिया गांधी ने संप्रभुता की बात बोलकर देश के संविधान का अपमान किया है. इसके लिए सोनिया गांधी को देश से सार्वजनिक तौर पर माफी मांगनी चाहिए. केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव, जितेंद्र सिंह और पार्टी नेता अनिल बलूनी के नेतृत्व में बीजेपी का एक डेलीगेशन सोमवार को चुनाव आयोग से मिला था और कार्रवाई की मांग की थी.
इसी के साथ बीजेपी ने चुनाव आयोग से कहा है कि भ्रष्टाचार रेट कार्ड वाले विज्ञापन को लेकर कांग्रेस पार्टी ने अब तक कोई जवाब नहीं दिया है लिहाजा उसे बीजेपी से लिखित में माफी मांगनी पड़ेगी.
सोनिया गांधी ने हुबली की रैली में क्या कहा था?
कर्नाटक के हुबली में 6 मई को अपने चुनाव प्रचार के दौरान सोनिया गांधी ने बीजेपी पर तंज कसते हुए कहा- "कांग्रेस किसी को भी कर्नाटक की प्रतिष्ठा, संप्रभुता या अखंडता के लिए खतरा पैदा करने की अनुमति नहीं देगी."
पीएम मोदी ने कांग्रेस को दिया था जवाब
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस के इस ट्वीट पर जवाब दिया था. पीएम मोदी ने रविवार को मैसूरु के नंजनगुड़ की रैली में कहा- "इस चुनाव में अब कांग्रेस के शाही परिवार ने कहा है कि वो कर्नाटक की संप्रभुता की रक्षा करना चाहते हैं. कर्नाटक की sovereignty यानी कर्नाटक की संप्रभुता. जब कोई देश आजाद हो जाता है, तो उसे संप्रभु राष्ट्र कहते हैं. इसका मतलब है कि कांग्रेस खुलकर कर्नाटक को भारत से अलग करने की वकालत कर रही है. टुकड़े-टुकड़े गैंग की बीमारी कांग्रेस में इतनी ऊपर तक पहुंच जाएगी, मैंने सोचा नहीं था."
ये भी पढ़े:-
"कर्नाटक की संप्रभुता" विवाद: BJP ने निर्वाचन आयोग से की सोनिया गांधी की शिकायत
"कांग्रेस कर्नाटक को देश से अलग मानती है तभी तो...", पीएम मोदी का गांधी परिवार पर हमला
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं