केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी (G Kishan Reddy) ने रविवार को देशवासियों से लक्षद्वीप जाने की अपील करते हुए कहा, "न्यूजीलैंड या स्विट्जरलैंड जाने की जरूरत नहीं है" क्योंकि इस केंद्र शासित प्रदेश में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं. पर्यटन मंत्री रेड्डी ने एएनआई को बताया कि हाल ही में प्रधानमंत्री ने लक्षद्वीप का दौरा भी किया था. आने वाले समय में यह एक पर्यटन स्थल होगा. वहां एक एयरपोर्ट होना चाहिए. सरकार इस पर काम कर रही है. केरल से कनेक्टिविटी है लेकिन हवाई कनेक्टिविटी की आवश्यकता है. न्यूजीलैंड या स्विट्जरलैंड जाने की जरूरत नहीं है. लक्षद्वीप में सब कुछ है. लोगों को खुद इसका ब्रांड अंबेसडर बनना होगा.
लक्षद्वीप को लेकर लोगों में उत्साह
गौरतलब है कि प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा केंद्र शासित प्रदेश का दौरा करने और की कुछ तस्वीरें साझा करने के बाद से लगातार दो दिनों तक लक्षद्वीप Google सर्च इंजन पर सबसे अधिक खोजा जाने वाला कीवर्ड रहा है. केंद्र शासित प्रदेश लक्षद्वीप को लेकर लोगों की जिज्ञासा शुक्रवार को चरम पर थी. 50 हजार से अधिक यूजर्स ने गूगल पर लक्षद्वीप के सर्च किया.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
पीएम मोदी ने 2 जनवरी को लक्षद्वीप की अपनी यात्रा की तस्वीरें पोस्ट की थी, पीएम मोदी ने स्नॉर्कलिंग में हाथ आजमाने का एक 'रोमांचक अनुभव' भी साझा किया था. एक्स पर एक के बाद एक कई पोस्ट में, पीएम मोदी ने सफेद समुद्र तटों और प्राचीन नीले आसमान और समुद्र की तस्वीरें साझा कीं थी.
केंद्र सरकार करेगी लक्षद्वीप का विकास
लक्षद्वीप में पीएम मोदी के लाइफ जैकेट पहने और स्नॉर्केलिंग में हाथ आजमाते हुए देखने वालो की इटरनेट बड़ी तादाद रही. प्रधान मंत्री ने कहा कि यह एक "उत्साहजनक अनुभव" था. गौरतलब है कि प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि उनकी सरकार केंद्र शासित प्रदेश में भविष्य के बुनियादी ढांचे के निर्माण, बेहतर स्वास्थ्य सेवा के अवसर, तेज़ इंटरनेट कनेक्शन और अपनी "जीवंत स्थानीय संस्कृति" की रक्षा करने पर काम कर रही है.
ये भी पढ़ें- :
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं