उदयपुर में कन्हैयालाल की हत्या में शामिल आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद अब NIA इनके अंतरराष्ट्रीय संबंधों की तलाश करने में जुटा है. NIA सूत्रों के अनुसार इस पूरे हत्याकांड के पीछे दो से ज्यादा लोगों की भूमिका हो सकती है. हालांकि, NIA फिलहाल इस हत्याकांड की हर पहलू से जांच कर रही है. NIA से जुड़े एक सूत्र ने एनडीटीवी से कहा कि हमने इस मामले की जांच शुरू कर दी है लेकिन अभी हमे दोनों आरोपी की कस्टडी नहीं मिली है. एक बार कस्टडी मिल जाए तो हम इस मामले के अन्य पहलुओं की जांच आगे बढ़ा सकेंगे. उन्होंने बताया कि इस जघन्य हत्याकांड में शामिल रियाज अख्तरी और गौस मोहम्मद को जयपुर लाया गया है, जहां उन्हें NIA की विशेष अदालत के सामने पेश किया जाएगा. फिलहाल दोनों आरोपियों को दिल्ली नहीं लाया जाएगा, उनसे राजस्थान में ही पूछताछ होगी.
प्रधानमंत्री को देश में शांति और सौहार्द की अपील करनी चाहिए : उदयपुर हत्याकांड पर कांग्रेस
सूत्रों के अनुसार दोनों आरोपी ने एक एप की मदद से पाकिस्तान के कराची स्थित दावत-ए-इस्लामी संगठन की सदस्यता हासिल की थी. यह संस्था भारत में भी कई जगह पर है. दावत-ए-इस्लामी की स्थापना 1981 में मौलाना इलियास अत्तार कादरी ने किया था. इस संस्था को शुरू से ही हिंसक घटनाओं से जुड़ा पाया गया है. हालांकि यह संस्था दुनिया भर में धर्मार्थ गतिविधियों के लिए भी जानी जाती है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
उदयपुर कांड जघन्य है, सख्त सज़ा हो, PM करें शांति की अपील : NDTV से बोले अशोक गहलोत
पुलिस की अभी तक की जांच में पता चला है कि गिरफ्तार एक आरोपी पाकिस्तान स्थित कुछ लोगों के संपर्क में था. हालांकि NIA फिलहाल इस घटना के पीछे किसी आतंकवादी संगठन के शामिल होने की बात नहीं कर रहा है, लेकिन हम इस घटना के हर पहलू की जांच कर रहे हैं.
बता दें कि राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत आज उदयपुर में दर्जी कन्हैया लाल के परिजनों से मिलने पहुंचे थे. उनके परिजनों से मिलने के बाद गहलोत ने एनडीटीवी से बात की. कन्हैया लाल की हत्या को उन्होंने जघन्य अपराध बताया और कहा कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी. उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार अभी तक की कार्रवाई से संतुष्ट है. साथ ही अशोक गहलोत ने कहा कि देश में इन दिनों तनाव का माहौल है.
पीड़ित परिवार से मुलाकात के बात सीएम गहलोत ने कहा कि देश में नूपुर शर्मा के बयान के बाद से सांप्रदायिकता बढ़ गई. देश के हिंसा की घटनाएं हो रही हैं. ऐसे में प्रधानमंत्री को देश से बात करके लोगों को संयम बरतने को कहना चाहिए. गहलोत ने कहा कि प्रधानमंत्री ने लिंचिंग की घटना पर बोला था तो उसका असर हुआ था. गहलोत ने अपील की कि प्रधानमंत्री को हर CM से बोलना चाहिए कि सांप्रदायिक घटनाओं पर तुरंत कार्रवाई करें. मैं प्रदेश और देशवासियों से अपील करूंगा कि शांति बनाए रखें क्योंकि हिंसा किसी समस्या का समाधान नहीं है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं