केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF)में पहली महिला बटालियन बनने के बाद 35 वर्षों में पहली बार दो महिला अधिकारियों को इंस्पेक्टर जनरल (IG) के पद पर प्रमोट किया गया है. आईजी, सीआरपीएफ में एक सेक्टर का प्रमुख होता है. इन दोनों ही महिला अधिकारियों को 1987 में शामिल किया गया था. अधिकारियों ने बताया कि सीआरपीएफ हैडक्वार्ट्स की ओर से जारी आदेश के अनुसार जहां ऐनी अब्राहम को रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) का आईजी नियुक्त किया गया है, वहीं सीमा धुंडिया को बिहार सेक्टर को आईजी बनाया गया है.
यह पहली बार है जब RAF की अगुवाई महिला आईजी करेगी. ऐनी अब्राहम ने NDTV को बताया, "हमने 1986 में सीआरपीएफ ज्वॉइन किया था और एक वर्ष बाद इसमें शामिल किया गया. हमने कई मुश्किल परिस्थितियों का सामना किया है. " ऐनी ने बताया कि ट्रेनिंग के बाद उन्हें अयोध्या में पोस्टिंग दी गई. उन्होंने कहा, "यह शुरुआती दिन थे और झड़पें (skirmishes)ब स प्रारंभ ही हुई थी लेकिन हमें सीखने को बहुत कुछ मिला." दोनों अधिकारियों ने यूनाइटेड नेशंस (UN) में ऑल वुमैन इंडियन पुलिस कंटिनजेंट (all-women Indian police contingent) की कमान भी संभाली है. सीआरपीएफ के प्रवक्ता ने बताया कि उन्हें विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक, सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक और 'अति उत्कृष्ट सेवा पदक' से भी सम्मानित किया गया है.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
उधर सीमा धुंडिया ने NDTV से कहा कि ऑपरेशंस कमांडर होने के साथ वे मेंटर का रोल भी निभाना चाहेंगी. उन्होंने कहा, "मैं अपने सैनिकों को पूरी तरह से पेशेवर बनाना चाहती हूं. मैं यह भी चाहती हूं कि इस महान बल में प्रवेश करने वाली युवा महिलाओं के लिए अनुकूल वातावरण हो. "15 बटालियन-मजबूत RAF देश के विभिन्न हिस्सों में दंगा विरोधी, विरोध प्रदर्शनों और संवेदनशील कानून व्यवस्था ड्यूटी के लिए तैनात की जाती है. भारी भीड़ प्रबंधन और वीआईपी यात्राओं के दौरान भी राज्य पुलिस बलों की सहायता के लिए इसकी तैनाती की जाती है. इसी तरह सीआरपीएफ के बिहार सेक्टर में चार बटालियन हैं जो नक्सल विरोधी अभियानों और अन्य कानून व्यवस्था के निर्वहन के लिए तैनात हैं.
* सचिन पायलट का टीम गहलोत पर वार, बोले - नए कांग्रेस अध्यक्ष राजस्थान के 'बागी' विधायकों को सज़ा दें
* भगवान की इच्छा थी कि..." : गुजरात के मोरबी पुल हादसे में गिरफ्तार मैनेजर ने कोर्ट से कहा
"CRPF जवानों ने असम में निकाली 'तिरंगा यात्रा', 'हर घर तिरंगा' अभियान के बारे में किया जागरूक
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं