प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को यहां जी20 शिखर सम्मेलन से इतर अपने ब्रिटिश समकक्ष ऋषि सुनक से मुलाकात की और व्यापार संबंधों को गहरा करने और निवेश को बढ़ावा देने के तरीकों पर चर्चा की. शुक्रवार को यहां पहुंचे सुनक ने जी20 शिखर सम्मेलन के पहले सत्र के बाद पीएम मोदी से बातचीत की. इससे पहले, सुनक ने कार्यक्रम स्थल पर पीएम मोदी का स्वागत करते हुए नमस्ते के साथ उनका स्वागत किया.
सुनक ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, "दो राष्ट्र, एक महत्वाकांक्षा. एक महत्वाकांक्षा हमारे साझा मूल्यों, हमारे लोगों के बीच संबंध और निश्चित रूप से क्रिकेट के प्रति हमारे जुनून में निहित है."
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
🇬🇧🇮🇳
— Rishi Sunak (@RishiSunak) September 9, 2023
Two nations, one ambition.
An ambition rooted in our shared values, the connection between our people and – of course – our passion for cricket. pic.twitter.com/1W4wkiYCjY
बैठक के बाद एक्स पर एक पोस्ट में, पीएम मोदी ने कहा, "दिल्ली में जी20 शिखर सम्मेलन के मौके पर पीएम ऋषि सुनक से मिलकर बहुत अच्छा लगा. हमने व्यापार संबंधों को गहरा करने और निवेश को बढ़ावा देने के तरीकों पर चर्चा की." उन्होंने कहा, भारत और ब्रिटेन एक समृद्ध और टिकाऊ ग्रह के लिए काम करते रहेंगे.
दिल्ली में चल रहे G20 बैठक के दूसरे सत्र की शुरुआत के दौरान पीएम मोदी ने एक बड़ी घोषणा की. दूसरे सत्र की शुरुआत में पीएम मोदी ने मेहमान देशों के राष्ट्रप्रमुख को संबोधित करते हुए कहा कि नई दिल्ली जी20 डिक्लेरेशन पर सहमति बनी है. PM ने घोषणा की कि दिल्ली घोषणापत्र को एडाप्ट कर लिया गया है. खास बात ये है कि पीएम मोदी ने जी-20 शिखर सम्मेलन को संबोधित करते हुए देश का नाम लेते समय ‘भारत' शब्द का इस्तेमाल किया.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं