विज्ञापन
This Article is From Feb 04, 2026

उधमपुर में 2 जैश आतंकवादी ढेर, सेना ने उस गुफा को उड़ाया, जिसमें छिपे थे आतंकी

जम्‍मू-कश्‍मीर के उधमपुर में सेना ने उस गुफा को ही ध्‍वस्‍त कर दिया है, जिसमें मंगवार से छिपे जैश-ए-मोहम्‍मद के आतंकी गोलीबारी कर रहे थे. जैश के 2 आतंकी इस धमाके में मारे गए हैं.

उधमपुर में 2 जैश आतंकवादी ढेर, सेना ने उस गुफा को उड़ाया, जिसमें छिपे थे आतंकी
  • जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले में जैश के दो आतंकियों को सेना ने एक प्राकृतिक गुफा में घेरकर मार गिराया गया
  • मंगलवार को मुठभेड़ करीब एक घंटे तक चली और आतंकियों ने अंधेरे का फायदा उठाकर भागने का प्रयास किया
  • सेना, पुलिस और सीआरपीएफ के संयुक्त दल ने गुफा के अंदर आतंकवादियों का पता लगाकर अभियान चलाया था
उधमपुर:

जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले में जैश-ए-मोहम्‍मद के 2 आतंकियों को सेना ने ढेर कर दिया है. सेना ने उस गुफा को ही ब्‍लास्‍ट कर दिया है, जिसमें आतंकी छिपकर गोलीबारी कर रहे थे. उधमपुर जिले के एक दूरस्थ वन क्षेत्र में मंगलवार को सुरक्षाबलों द्वारा जैश-ए-मोहम्मद (जेईएम) के दो से तीन संदिग्ध पाकिस्तानी आतंकवादियों को एक प्राकृतिक गुफा के अंदर घेर लिए जाने के बाद लगभग एक घंटे तक चली भीषण गोलीबारी ने इलाके को दहला दिया. 

गुफा में छिपे बैठे थे जैश के आतंकी 

सेना के अधिकारियों ने बताया उधमपुर जिले में एक गुफा में छिपे जैश-ए-मोहम्मद (जेईएम) के दो आतंकवादियों पर सुरक्षा बल अंतिम प्रहार कर कर दिया है. अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि रात के दौरान कोई गोलीबारी नहीं हुई. अधिकारियों के अनुसार, मंगलवार शाम करीब चार बजे रामनगर के जाफर वन क्षेत्र में सेना, पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के संयुक्त दस्ते ने गुफा के अंदर आतंकवादियों का पता लगाया, जिसके बाद एक घंटे से अधिक समय तक मुठभेड़ होती रही. उन्होंने बताया कि मुठभेड़ के दौरान एक आतंकवादी घायल हुआ, लेकिन अपने साथी के साथ गुफा में चला गया.

आतंकियों ने अंधेरे का फायदा उठा भागने की कोशिश की

अधिकारियों के मुताबिक, मंगलवार शाम करीब साढ़े सात बजे आतंकवादियों ने अंधेरे का फायदा उठाकर भागने की कोशिश की, जिसके बाद इलाके में फिर से गोलीबारी और जोरदार धमाके हुए. उन्होंने बताया कि इसके बाद घेराबंदी को और मजबूत करने के लिए पैराट्रूपर्स और डॉग स्‍क्‍वॉड सहित सेना की अतिरिक्त टुकड़ियों को मौके पर भेजा गया.

ये भी पढ़ें :- भारत की ये मिसाइल 3 मिनट में पहुंच सकती है रावलपिंडी, लॉन्च हुई तो रोकना नामुमकिन

सेना ने गुफा में किया ब्‍लास्‍ट

अधिकारियों ने बताया कि रात में गोलीबारी नहीं हुई और सुरक्षा बलों ने ड्रोन के जरिये इलाके, खासकर गुफा के आसपास कड़ी निगरानी बनाए रखी. उन्होंने बताया कि गुफा में छिपे आतंकवादियों द्वारा आत्मसमर्पण करने से इनकार किए जाने के बाद उनके खिलाफ अंतिम प्रहार की तैयारी की गई. आज उस गुफा को भी उड़ा दिया गया है, जिसमें आतंकी छिपे हुए थे. 

ये भी पढ़ें :- जैश के आतंकी अब बच नहीं पाएंगे! ऑपरेशन त्राशी-I जारी, 14वें दिन किश्तवाड़ में मुठभेड़ तेज

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Udhampur Encounter, Jammu Kashmir, JAISH TERRORISTS KILLED
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com