जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले में जैश के दो आतंकियों को सेना ने एक प्राकृतिक गुफा में घेरकर मार गिराया गया मंगलवार को मुठभेड़ करीब एक घंटे तक चली और आतंकियों ने अंधेरे का फायदा उठाकर भागने का प्रयास किया सेना, पुलिस और सीआरपीएफ के संयुक्त दल ने गुफा के अंदर आतंकवादियों का पता लगाकर अभियान चलाया था