विज्ञापन
This Article is From May 28, 2022

कश्मीर : अनंतनाग में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में हिज्बुल के दो आतंकवादी मारे गए

जम्मू-कश्मीर (Jammu Kashmir) के अनंतनाग (Anantnag) जिले में शनिवार को सुरक्षा बलों के साथ हुई मुठभेड़ में हिज्बुल मुजाहिदीन के दो आतंकवादी (Terrorist) मारे गए.

कश्मीर : अनंतनाग में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में हिज्बुल के दो आतंकवादी मारे गए
पुलिस महानिरीक्षक विजय कुमार ने बताया कि मारे गए आतंकवादी संगठन हिज्बुल मुजाहिदीन से जुड़े थे. 
श्रीनगर:

जम्मू-कश्मीर (Jammu Kashmir) के अनंतनाग (Anantnag) जिले में शनिवार को सुरक्षा बलों के साथ हुई मुठभेड़ में हिज्बुल मुजाहिदीन के दो आतंकवादी (Terrorist) मारे गए. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि अनंतनाग जिले के बिजबेहरा के शितिपुरा इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने पर सुरक्षा बलों ने घेराबंदी और तलाशी अभियान चलाया.  उन्होंने बताया कि घेराबंदी और तलाशी अभियान के दौरान आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोलियां चलायीं और जवाबी कार्रवाई में दो आतंकवादी मारे गए. कश्मीर जोन के पुलिस महानिरीक्षक विजय कुमार ने बताया कि मारे गए आतंकवादी संगठन हिज्बुल मुजाहिदीन से जुड़े थे. 

उन्होंने ट्वीट किया है, ‘‘मारे गए आतंकवादियों की पहचान अनंतनाग के चाकवानगुंड निवासी इश्फाक अह गनी और अवंतीपुरा के डोगरीपुरा निवासी यावर अयूब डार के रूप में हुई है.  दोनों प्रतिबंधित संगठन हिज्बुल मुजाहिदीन के सदस्य थे.  वे कई आतंकवादी घटनाओं में संलिप्त रहे थे. ''


 

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
लेखक के बारे में
img
भाषा
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jammu And Kashmir, Anantnag, Hizbul Mujahideen, Security Forces
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com